असन्ध
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी
रघुबीर सिंह विर्क ने कहा है कि जिस तरह देश में रोज नए-नए घोटालों को
अंजाम दिया जा रहा है उससे विश्व भर में भारत की छवि धूमिल हुई है। उन्होने
कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल देकर घोटालेबाज और भ्रष्टाचारी
नेताओं को सलाखों के पीछे पंहुचाने की बंदोबस्त करना चाहिए।
असन्ध में पत्रकारों से वार्ता करते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य रघुबीर सिंह विर्क
रधुबीर सिंह विर्क नगर की नई अनाज मंडी में एक विशाल बैठक को
सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि भारत
महान संस्कृति का देश है। भारत की धरा पर अनेकों ऋषियों,मुनियों और
अवतारों ने जन्म लिया लेकिन चंद भ्रष्ट और घोटालेबाज नेताओं ने इसका
बंटाधार करके रख दिया है। उन्होने कहा कि विदेशों में जमा काला धन वापिस
आना चाहिए और जनहित कार्यों में लगाने के मकसद से उसे राष्ट्रीय सम्पत्ति
घोषित किया जाना चाहिए। विर्क ने कहा कि युएसबी जैसे ब्लैक लिस्टेड बैंकों
द्वारा भारत में व्यापार करने पर रोक लगनी चाहिए। विर्क ने आरोप लगाया कि
काला धन इक_ा करने वाले लोग देश के गद्दार हैं। कभी महमूद गजनवी जैसे
हमलावर भारत का धन लूट उसे बाहर ले गए और अब देश के भीतर ही कई गजनवी पैदा
हो गए हैं जो काले धन के रूप में भारत का पैसा विदेशी बैंकों में भेज रहे
हैं। उन्होने मांग की कि घोटालेबाज नेताओं की सम्पति जब्त कर उसे
शिक्षा,स्वास्थ्य,निर्माण जैसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाना चाहिए ताकि
देश की आम जनता का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सके।
इस अवसर पर उनके साथ सतबीर सन्धू,अंग्रेज पांचाल,गुरपेज सिंह,मेजर
ढिल्लों,तारा सिंह,विजय पांचाल,रोहताश,भाग सिंह,कृष्ण लाल कंकरवाल सहित
अन्य लोग मौजुद थे।

No comments:
Post a Comment