Tuesday, July 12, 2011

शहरी लाईट को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

घरौंडा (प्रवीन सोनी)           
        गांव रायपूर जटान के डेरे की लाईट शहरी लाईन से न जोड़े जाने से गुस्साए डेरे के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव करते हुए मांग की कि उनके डेरे की लाईट भी शहरी लाईट से जोड़ी जाए। इससे पूर्व ग्रामीणों ने रायपूर जाटान स्थित बोर्ड के छोटे कार्यालय का भी घेराव किया और वहां भी बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    डेरे के ग्रामीण नरेश, सुखबीर, बलबीर, राजकुमार, रोबीन, पवन, संदीप, विक्रम, दीपक, धनपत, सूरजा, रणधीर, नन्ही देवी, सुनीता, सरबती व छन्नो ने बताया कि वे गांव रायपूर स्थित एक डेरे पर रहते है और डेरे पर बिजली का बहुत बुरा हाल है। कई कई दिनो तक बिजली के दर्शन भी नही होते। अगर लाईट आती भी है तो सारा दिन में मात्र कुछ मिनट के लिए। 
 
गांव रायपूर जाटान में बिजली  कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते ग्रामीण
                                                                           छाया-तेजबीर     
 उन्होंने कहा कि गांव की बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र  से जोड़ी हुई है और उनके डेरे की लाईट को ग्रामीण क्षेत्र की लाईट से जोड़ा हुआ है। इस बारे में वे बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। उनके डेरे की लाईट ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण लाईट अक्सर गुल रहती है। जिसके कारण उनका जीवन अंधकारमय हो गया है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ प्रवीन दहिया ने बताया कि उनके डेरे की लाईट शहरी क्षेत्र से जोड़ी जा सकती है। जिसके लिए ग्राम पंचायत को कार्रवाई कर विभाग को भिजवाना पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment