Monday, July 11, 2011

क्लर्क से पूछ कर ही बताया जाएगा कि मामला क्या है


घरौंर्डा(प्रवीन सोनी)
जांच पूरी हो जाने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल के विरूद्ध कोई भी कार्रवाई न अमल न लाए जाने से शिकायत कर्ता अध्यापिका में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। विभाग के रवैये से दुखी अध्यापिका ने पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलने का मन बनाया है। 
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मे कार्यरत जेबीटी अध्यापिका सोनिया रानी ने शिकायत की थी कि उन्होंने बी एड की परीक्षा 2009 ने पास कर ली थी और जिसके लिए उच्च शिक्षा की प्रविष्ठि सेवा पंजिका में दर्ज करवाने के लिए कोहंड के ही सीनियर सैंकडरी स्कूल में आवेदन किया था जिसके एवज में कोहंड स्कूल के प्रिंसिपल ने उनसे पांच हजार रूपय की मांग की। रिश्वत ने देने पर उनका नाम पंजिका में नही दर्ज किया गया। और मजबूरन उन्हे उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाना पड़ा। और पूरे मामले की जांच जिला नगराधिश ने करते हुए 22 दिसंबर 2010 को जांच पूरी कर जिना प्रशासन को सौंप दी और जांच में शिकायतकर्ता की शिकायत को सही ठहराया लेकिन विभाग द्वारा आज तक भी इस मामले में कोई भी कार्रवाई अमल में नही लाई गई । जिसके चलते जेबीटी अध्यापिका सोनिया रानी ने पूरे मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने का मन बताया है। 
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सरिता भंडारी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नही है बाकि पूरे मामले के बारे में क्लर्क  से पूछ कर ही बताया जाऐगा कि मामला क्या है।

No comments:

Post a Comment