करनाल विजय कम्बोज
हरियाणा के परिवहन मंत्री ओ पी जैन और मुख्य संसदीय सचिव जिले राम ने मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के निर्देश का पालन करते हुए अपने पद से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि दोनों का नाम करनाल के गाँव कबोपुरा के पूर्व ग्राम सरपंच की हत्या के मामले में सामने आया था।
हुड्डा ने पूर्व सरपंच की हत्या मामले को लेकर आज जैन और राम को इस्तीफा देने का तब निर्देश दिया था जब इस हत्या मामले में दोनों का नाम सामने आया। उन्होंने कहा, 'किसी भी मामले में किसी भी मंत्री और अधिकारी की संलिप्तता को सहन नहीं किया जाएगा
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने उनके हवाले से कहा, इस प्रकार के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पूर्व सरपंच करम सिंह की हत्या को लेकर रहस्य छाया हुआ है। उनके परिजनों ने कल करनल के घंटा घर चौंक पर प्रदर्शन कर जैन और जिले राम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जबकि मुख्य विपक्षी दल इनेलो ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।कर्म सिंह का शव इस सप्ताह करनाल में पाया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
No comments:
Post a Comment