Thursday, June 9, 2011

जल्द होगा समस्या का समाधान : हरमोहिंद्र

पिहोवा ,प्रमोद सैनी 
सहकारिता व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हरमोहिद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि शहर की फोर मरला कालोनी में 60 साल से चली आ रही पानी निकासी की समस्या को आगामी 21 दिनों में दूर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड 13 की केशव पार्क को सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों को तुरत व्यवस्था करने के आदेश दिए। वार्ड 15 में गलियों का निर्माण कार्य करने के लिए 18 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
सहकारिता मंत्री बृहस्पतिवार को वार्ड 13 व 15 में चल रहे विकास कार्या का मुआयना किया। इन जगहों पर हुई जनसभाओं में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। चट्ठा ने वार्ड 13 फोरमरला कालोनी व वार्ड 15 के बाला सुंदरी मंदिर परिसर में सभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं को शहरी प्रधान राकेश बधवार, नपा प्रधान महक धवन, नपा उपप्रधान शीला देवी, डीपी दस्तूर, पार्षद अनिल धवन, जनक राज सिंगला, डॉ. ज्ञान सिंह, अशोक सिंगला, पार्षद सुरेद्र पप्पू, पूर्व पार्षद कृष्णा शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मनजीत सिंह वडै़च, मोहित शर्मा, गीता डावर, अनिल बागड़ी, सुखबीर ग्रेवाल, राजेश गर्ग, कुलदीप कौर, राकेश छाबड़ा, एसडी मुरार, प्रेम गर्ग, रणजीत सिद्धू, गोपाल कौशिक, गुरदेव बाजवा, विशु तनेजा, देशराज कश्यप, वीरभान गुप्ता आदि पार्षद व अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment