घरौंडा:-13 जुलाई(प्रवीन सोनी)
आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्करज़ युनियन युनिट नं. 2 की बैठक बुधवार को पावर हाऊस के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबूराम व संचालन सुरेश रसीन द्वारा की गई। बैठक में विशेष रूप से पहुंचे राज्य के उप प्रधान एनपी सिंह व सर्कल सचिव सतपाल सैनी ने युनिटों के चुनावों की तारीख 20 जुलाई को घरौडा, 22 जुलाई को सिटी सब डिविजन घरौंडा, 26 जुलाई को सब डिविजन जुंडला, 27 जुलाई को सब डिविजन असंध तथा 29 जुलाई को सब डिविजन मुनक के चुनाव होगें।
उन्होने बताया कि चुनाव के बाद मानसून सत्र के दौरान विधान सभा घेराव के सर्व कर्मचारी संघ के राज्य के फैसले में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे जिसकी तैयारियों व्यापक स्तर पर पूरे जोर शोर से चालू कर दी गई है। इस बैठक में राज्य के नेता सुरेश मिश्रा, कृष्ण अत्री, दिनेश शर्मा, दिलबाग सिंह, रोजश बूरा, सुभाष मुनक, सुभाष शर्मा, शिव नारायण, सुरजभान, महासिंह, भोपाल, बलजीत सिंह, वेदपाल, संजीव आदि नेताओं ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment