घरौंडा:-13 जुलाई (प्रवीन सोनी)
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग शीघ्र ही वरिष्ठ नागरिको का बुढ़ापा सुखी
करने जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की सुध लेते हुए विभाग जल्दी ही एक ऐसी
योजना शुरू करने जा रहा है। जिससे जिले के हजारों बुजुर्गो को भागदोड़ से
निजात के साथ साथ सम्मान भी मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की जाने वाली योजना के बारे में जानकारी देते जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रविंद्र मलिक|छाया-तेजबीर
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रविंद्र मलिक ने बताया कि इस विशेष योजना
में 60 से 65 वर्ष के ऐसे बुजुर्गो को शामिल किया जाएगा जो बिल्कुल अकेले
रहते है और उनकी देखभाल करने के लिए उनके परिजन उनके साथ न रहते हो। विभाग
ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को चिन्ह्ति करके उनके गैस कनैक्शन का नंबर व राशन
कार्ड़ का नंबर विशेष सूची में दर्ज करेगा। जिसके बाद बुजुर्गो को घर बैठे
गैस सिलेंडर व राशन कार्ड पर मिलने वाले समान की होम डिलीवरी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि विभाग ने इस योजना में जहां 24 घंटै के अंदर होम
डिलीवरी का प्रावधान रखा है। वहीं इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नही देना
पड़ेगा। प्रदेश के करनाल जिले में पहली बार इस योजना की शुरू आत 15 अगस्त
से की जाएगी। योजना के लागू होने से जिले के हजारो बुजुर्गो को सम्मान के
साथ साथ होम डिलीवरी का भी सुख मिलेगा। विभाग द्वारा इस योजना की शुरूआत
करने से निश्चित तौर पर जहां सीनियर सीटीजनों का सम्मान बढ़ेगा वहीं वे जगह
जगह धक्के खाने से बच जाएंगे।

No comments:
Post a Comment