घरौंडा:-13 जुलाई (प्रवीन सोनी)
ध्याना मोड़ के समीप पिस्तौल की नोक के बल पर तीन अज्ञात युवकों
द्वारा एक युवक से मोटर साईकिल छीन कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में
आया है। सूचना मिलते ही डीएसपी व सीआईए पुलिस ने मौके का मुआयना कर चारों
ओर नाके बंदी कर दी है। दिन दिहाड़े हुई इस लूट की वारदात से आस पास के
इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घरौंडा निवासी राजीव शर्मा बुधवार को सुबह अपनी मोटर साईकिल नं. एचआर
06 एफ 7949 पर सवार होकर घरौंडा से मुनक की ओर जा रहा था तो ध्याणा चौंक पर
खड़े दो व्यक्तियों ने उसको हाथ देकर रूकने का ईशारा किया। जैसे ही राजीव
शर्मा ने मोटर साईकिल रोकी वैसे ही उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाली और
राजीव को मोटर साईकिल छोडऩे के लिए कहा। राजीव ने जब इसका विरोध करना चाहा
तो एक अन्य मोटर साईकिल पर तैयार खड़े एक युवक ने आकर राजीव के साथ हाथापाई
शुरू कर दी और पिस्तौल दिखाकर मोटर साईकिल लेकर फरार हो गए।
राजीव ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश
भारद्वाज व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया और चारो
दिशाओं में नाकेबंदी कर दी है। सडक़ पर दिन दिहाड़े हुई इस लूट से लोगों में
दहशत का माहौल है। क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर में चोरी
व लूट पाट की घटनाओं में दिनों दिन वृद्धि हो रही है।
No comments:
Post a Comment