घरौंडा:-13 जुलाई(प्रवीन सोनी)
रिफाइनरी में इंजीनियर की मौत का मामला रिफाइनरी अधिकारियों के गले की
फांस बनता जा रहा है। इंजीनियर के डुब कर मरने की बात उसके परिजनों के गले
नही उतर रही है। इंजीनियर के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच
करवाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में लिखा गया
है कि रिफाइनरी में कार्यरत इंजीनियर अनुपम उज्ज्वल की मौत डुबने से नही
हुई थी क्योंकि अनुपम के हाथ जले हुए के जो निशान मिले है व जिस तालाब में
अनुपम का शव पड़ा मिला था। उसको देखकर यह कतई नही कहा जा सकता कि अनुपम इस
तालाब में नहाने के लिए गया हो और उसकी मौत इसमे डूबने से हो गई हो।
गौरतलब है कि 30 मई को रिफाइनरी मे कार्यरत इलैक्ट्रिकल इंजीनियर अनुपम
उज्ज्वल का शव एक तालाब में पड़ा हुआ मिला था और तालाब के पास ही किनारे
पर अनुपम के जुते व कपड़े मिले थे। गोताखोरो ने जब अनुपम के शव को बाहर
निकाला तो उसके हाथ पर जले होने का निशान था। अनुपम के परिजनों व रिफाइनरी
मे कार्यरत कुछ कर्मचारियों के अनुसार मृतक इंजीनियर का शव जिस तालाब मे
मिला है उस तालाब का पानी गंदा व कैमिकल युक्त है। जिसके बारे में मृतक
अनुपम को भी पता था। ऐसे में अनुपम तालाब में नहाने के लिए नही जा सकता।
मृतक के परिजनों ने अनुपम की हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की
शिकायत प्रदेश मुख्यमंत्री व रिफाइनरी के उच्चाधिकारियों से करते हुए इस
मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment