Tuesday, July 5, 2011

पुलिस कर्मी को गोली मारकर गाड़ी में सवार बदमाश लालुपूरा में घुसे,तलाश जारी।


घरौंडा-5 जुलाईं(प्रवीन सोनी)
उत्तर प्रदेश के थाना झिंझाणा के अंतर्गत पडऩे वाली बड़ौली की चैकपोस्ट पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ कर उत्तर प्रदेश के चार बदमाश संट्रो गाड़ी में फरार हो कर गांव लालूपूरा के खेतों में घुस गए। यूपी पुलिस ने उनका पीछा करते हुए लालुपूरा गांव में दस्तक दी। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक व उप अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और करीब चार घंटे तक बादमाशों की खोज करने में जुटे रहे। चेकपोस्ट पर हुई मुठभेड़ में यूपी पुलिस का एक जवान शहीद हो गया व तीन अन्य घायल हो गए। 
घरौंडा के गांव लालुपूरा में बदमाशों की खड़ी कार
बदमाशों का पीछा करते हुए यूपी पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि मंगलवार को बड़ौली चैकपोस्ट पर इंस्पेक्टर जितेंद्र ने नाका लगाकर गाडिय़ों की चैकिंग आरंभ कर रखी थी। जितेंद्र के साथ लेपटॉप मास्टर सचिन व अन्य कुछ पुलिस कर्मी भी तैनात थे। यूपी की ओर आती हुई एक सैंट्रो गाड़ी यूपी 15 एस 7420  को रूकवाया और उससे पूछताछ करने लगे। सचिन ने लेपटॉप के जरीये गाड़ी में बैठे सभी बादमाशों को भाप लिया और इंस्पेक्टर जितेंद्र को गाड़ी रूकवाने के लिए कहा, जैसे ही जितेंद्र ने गाड़ी रूकवाई। गाड़ी में बैठे बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकालकर फाइरिंग शुरू कर दी। जो लेपटॉप मास्टर सचिन को लगी और वे मौके पर ही ढेर हो गया। इस फायरिंग में रूकमदीन समेत दो अन्य राहगीर भी घायल हो गए। गाड़ी में बैठे बदमाशों में से एक की पहचान मुसफा उर्फ कागा के रूप में हुई है। 

खेतों में छानबीन करती पुलिस। छाया-तेजबीर
फायरिंग होते ही चैकपोस्ट पर भगदड़ मच गई और जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली एक बदमाश को भी लगी। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस आला अधिकारियों को दे दी गई। सूचना मिलते ही एसपी हीरालाल समेत शामली आदर्श मंडी , झिंझाणा, किराना व कोतवाली से भारी पुलिस बल ने बदमाशों की गाड़ी का पीछा करते हुए चैकपोस्ट के रास्ते हरियाणा में घुस गए और पीछा करते हुए हलके के गांव लालुपूरा के खेतों की तरफ जा पहुचे। अपने पीछे पुलिस को लगा देख बदमाश लालुपूरा के कच्चे रास्ते में अपनी गाड़ी छोडक़र ज्वार के खेतों में घुस गए। 

मौके पर मौजूर भारी पुलिस बल तैनात |
सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधिक्षक राकेश आर्य, उप पुलिस अधिक्षक राजेश भारद्वाज सहित भारी पुलिस बल गांव लालुपूरा में पहुंचा और छानबीन आरंभ कर दी। पता चला है कि करीब पंद्रह दिन पूर्व शामली कराना रोड़ पर करीब 90 लाख रूपए की लूट हुई थी जिसमें मुसफा यूपी पुलिस से वांछित बताया जा रहा है।  
डीएसपी राजेश भारद्वाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रास्ते सैंट्रो गाड़ी में सवार कुछ बदमाश एक पुलिस कर्मी की हत्या कर लालुपूरा की तरफ आए है और खेतों में छिपे हुए है जिनकी तलाश जारी है। 

No comments:

Post a Comment