घरौंडा-5 जुलाईं(प्रवीन सोनी)
बिजली विभाग के कर्मचारियो द्वारा एक जमींदार के खेत से ट्रांसफार्मर उतारकर जबरन दूसरे जमीदार के खेत में लगाने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रांसफार्मर दूसरे के खेत में लगाए जाने पर इसका विरोध करते हुए ट्रासंफार्मर वहीं रखवा लिया। ट्रांसफार्मर उतार लिये जाने से जमीदार का पूरा परिवार दो दिन से अंधेरे में बैठा हुआ है। पीडि़त जमींदार ने पूरे मामले की शिकायत संबंधित विभाग को की है।
गांव मलिकपूर में उतरा हुआ ट्रांसफार्मर दिखाते जमीदार के परिजन।
छाया-तेजबीर
घरौंडा निवासी सुनहेरा राम ने लिखित शिकायत में बताया कि उसके खेत मलिक पूर की जमीन में पड़ते है और उसके खेत में 63 हार्स पावर का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जिसको दो दिन पूर्व लाईन मेन फतेहसिंह व अन्य बिजलीक र्मियों ने ट्रांसफार्मर यह कहकर उतार लिया कि इस ट्रांसफार्मर को आगे जमीदार के खेत में लगाना है जब इन्होंने इसका विरोध किया तो वे उस ट्रांसफार्मर को वही जमीन पर छोडक़र फरार हो गए। जमीदार ने बताया कि इससे पूर्व उनके ट्यूबवैल पर 100 हार्सपावर का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था जिसकों उन्होंने खुद अपने खर्चे पर लगवाया था और फतेहसिंह द्वारा ही उसको उतार कर 63 हार्स पावर का ट्रांसफार्मर रख दिया था जिसके लिए उन्होने फ तेहसिंह को 6000 रूपए की राशि भी दी थी।
सुनहेरा राम के परिजनों ने बताया कि ट्रांसफार्मर उतार लेने से वे दो दिन से अंधेरे में बैठे हुए है। जिसकी शिकायत उन्होने बिजली विभाग को भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
इस संबंध में एसडीओ सुशील बूरा का कहना है कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में नही आया है अगर इस प्रकार की कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment