Tuesday, July 5, 2011

भाविप ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 109 वीं पुण्यतिथि।


घरौंडा-5 जुलाईं(प्रवीन सोनी)
भारत विकास परिषद् की ओर से फिजियोथैरेपी सैंटर में स्वामी विवेकानंद जी की 109वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद् के सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया। 

घरौंडा में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने नमन करते भाविप सदस्य।
छाया-तेजबीर
भारत विकास परिषद् स्वामी विवेकानंद जी को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती है और अपने हर कार्याक्रम में स्वामी विवेकानंद व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करना भारत विकास परिषद् की परम्परा है। स्वामी जी का जीवन सादा था। वे एक महापुरूष थे। 

इस अवसर पर  अध्यक्ष विजय, राजेंद्र गोयल, संजय जैन, अरूण, अग्रवाल, नीरज कुमार, विक्रांत राणा आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment