Tuesday, July 5, 2011

वेतन न मिलने पर चौकीदारों में रोष।


घरौंडा-5 जुलाई (प्रवीन सोनी) 
ट्रैजरी कार्यालय के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र के 76 चौकीदार अपना वेतन पाने के लिए तपती गर्मी में धक्के खाने को मजबूर हैं। जिससे सभी चौकीदारों में रोष व्याप्त है। 
 मंगलवार को अपने वेतन की बाट जोह रहे क्षेत्र के चौकीदार कलीराम, जान मोहम्मद, रामरतन, लाभ सिंह, सुखबीर सिंह, रामफल, हरिसिंह आदि ने बताया कि उनका  पिछले चार माह का  वेतन उन्हें न मिल पाया है। इसके अलावा उनका  वर्दी का  पैसा व मुनादी का  पैसा जो सरकार की तरफ से आया हुआ है, उन्हें आने के बाद भी न मिला है। चौकीदारों ने बताया कि एक तो पहले ही उन्हें चार माह बाद वेतन व वर्दी और मुनादी का  पैसा पहुंचा है। अब खजाना कार्यालय के कर्मचारी उनके चक्कर कटवा रहे हैं। जब भी वे कार्यालय जाते हैं तो कभी उन्हें दो घंटे बाद आने को कहा जाता है तो कभी अगले दिन। कभी ये कहा जाता है कि आपके12 चौकीदारों के वर्दी के पैसे नही आए है। जिसे लेकर सभी चौकीदारों में गहरा रोष है। चौकीदारों ने बताया कि वे सुबह से भूखे प्यासे कार्यालय में गर्मी में तप रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नही हुई। उनके घरों में उनके बच्चे भूखे है। जबकि वेतन आने के  बाद भी उन्हें नही मिल रहा। यदि अब भी उनकी सुनवाई न हुई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष करना होगा। 

-घरौंडा में ट्रेजरी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते चौकीदार
छाया-तेजबीर

उधर जब इस बारे में खजाना सहायक अधिकारी राजबीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि चौकीदारों का  पैसा आया हुआ है। जो कर्मचारी कम्पयूटर पर उनका  का रिकार्ड़ जानता है। वह आज करनाल है। इसलिए परेशानी हो रही है। जल्दी ही चौकीदारों को उनके वेतन व अन्य पैसा दे दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment