घरौंडा-5 जुलाई(प्रवीन सोनी)
इनेलो प्रैस प्रवक्ता एड़वोकेट जे.पी.शेखपूरा ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खेल नीति में प्रदेश के खिलाडिय़ों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वे आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा कुछ खिलाडिय़ों को हरियाणा पुलिस में पद देने का काम किया है। जिसमें सरकार ने क्षेत्रवाद व जातिवाद को बढ़ावा देते हुए काम किया है। देश के राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले खिलाडिय़ों ने इस नीति के तहत सौतेला व्यवहार किया है। जिसका मिडिया के जरिए ब्यान बाजी से आए दिन प्रदेश के अच्छे खिलाड़ी अपना विरोध भी जता रहे हैं व सरकार से उसकी खेल नीति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं।
घरौंडा में पत्रकारों से बातचीत करते प्रेस प्रवक्ता जेपी शेखपूरा। छाया-तेजबीर
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चोपट हो चली है। कम्बोपूरा के पूर्व सरपंच कर्मसिंह व उसके रिश्तेदार चमेल सिंह की हत्या की गुत्थी सरकार व पुलिस अब तक सुलझाने में नाकामयाब रही है। प्रदेश की जनता इस केस में जल्दी से परिणाम चाहती है। लेकिन सरकार खामोश है। यदि हरियाणा पुलिस इस बारे कुछ करने में नाकामयाब है तो सरकार किसी अन्य एजैंसी से जांच करवाए। इस प्रकरण ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में जंगल राज है।
इस अवसर पर उनके साथ जोगी समाज के युवा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालकिशन, सतबीर बसताड़ा, अमीत गड़तान व गगन विग भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment