घरौंडा-5 जुलाई(प्रवीन सोनी)
गांव अलिपूरा के हाई स्कूल के मुख्याध्यापक द्वारा स्कूली छात्रों को वितरित की गई वर्दी स्कूल में ही उतरवा उनके साथ मारपीट करने पर छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जब उनके बच्चों को वर्दी वितरित ही नही की जानी थी तो वर्दी दी ही क्यों, और फिर बच्चों के साथ वर्दी उतरवाकर मारपीट करने का क्या औचित्य था, अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग की है।
सोमवार को गांव अलिपूरा के हाई स्कूल में स्कूल मुख्याध्यापक हरिराम ने सरकार से छात्रों को मिलने वाली मुफ्त वर्दियां बांटी लेकिन इन वर्दियों को बीसी व सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बांटा जाना था लेकिन मुख्याध्यापक द्वारा गलती से ये वर्दियां एससी वर्ग के छात्रों को भी वितरित कर दी। जब मुख्याध्यापक को इस बात का पता चला कि वर्दियां एससी वर्ग के छात्रों गलत बांट दी गई है। तब उन्होंने सभी बच्चों को अपने कार्यालय में बुलाया और जिन बच्चों को गलती से वितरित कर दी थी, उनसे न सिर्फ मौके पर ही वर्दी उतरवा ली बल्कि उन छात्रों के साथ मारपीट भी की।
-गांव अलिपूरा में पिटाई की जानकारी देते स्कूली छात्र।
छाया-तेजबीर
इसी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ रहे रविंद्र, मुनीष व अन्य छात्रों ने बताया कि मुख्याध्यापक हमें व उन छात्रों को अपने कार्यालय में बुलाया, जिन छात्रों को वर्दियां वितरित की गई थी। उनसे कार्यालय में ही वर्दी उतरवाकर सभी बच्चों की पिटाई की। छात्रों ने पूरे मामले की शिकायत घर जाकर अपने अभिभावकों को की और अभिभावकों ने स्कूल में जाकर मुख्याध्यापक के कमरे में बवाल काटा।अभिभावक पालाराम, सुरेश, बलबीर, रामकुवार, राजेश, ओमा, प्रकाशो, किरण, सीमा, आदि का कहना है कि जब उनके बच्चों को वर्दी ही नही दी जानी थी तो मुख्याध्यापक ने वर्दी क्यों दी व वर्दी वापिस लेते समय उनके बच्चों के साथ मारपीट क्यों की। अभिभावकों ने पूरे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को कर दी है।
उधर स्कूल के मुख्याध्यापक हीराराम का कहना है कि वर्दी एससी वर्ग के छात्रों को गलती से दी गई और उसी समय वापिस भी ले ली थी। किसी भी छात्र के साथ मारपीट नही की गई है |

No comments:
Post a Comment