घरौंडा:- 8 जुलाई (प्रवीन सोनी)
नेहरू युवा केंद्र व अम्बेडक़र युवा मंडल की ओर से गांव रायपूर जाटान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर गावं के राजकीय उच्च विद्यालय, प्रसूति गृह व अन्य स्थानों पर पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कश्यप द्वारा किया गया। मुख्याध्यापक ने बच्चों को वृक्षों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। इनसे ही सृष्टि का संतुलन बना हुआ है। अगर ये ना हो तो सृष्टि का कोई महत्व नही। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण के साथ साथ पेड़ पौधों का रख रखाव व उनकी सुरक्षा के इंतजाम भी करने चाहिए।
गांव रायपूर जाटान के राजकीय उच्च विद्यालय में पौधारोपण करते अम्बेडक़र युवा मंडल के सदस्य।
छाया-तेजबीर
स्कूल के अध्यापक पंकज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों और युवाओं को आगे आना चाहिए। युवाओं को अपना नैतिक कर्तव्य व जिम्मेदारी को समझते हुए पौधों की तब तक रक्षा करनी चाहिए जब तक वह एक वृक्ष नही बन जाता। उनका काम पौधे के वृक्ष बन जाने पर खत्म नही होता युवाओं को चाहिए कि वो पेड़ को असमाजिक तत्वों द्वारा काटे जाने से भी बचाए।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें फल, फूल ही नही अपितु मानव जीवदायिनी आक्सीजन भी देते है। अत: इनकी सुरक्षा करना हमारा परमधर्म है। त्रिवेणी(नीम, पीपल व बरगद) घर में औषद्यालय का काम करते है।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, मंडल के सदस्य संजय, मनजीत, गुरमीत, राहुल, राकेश आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment