Friday, July 8, 2011

स्वेच्छा से किया हुआ रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है: कासनी


करनाल 8 जुलाई,सुरेश 
युवा ग्रामीण विकास समिति गढी भरल द्वारा स्थानीय सामान्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन उपायुक्त श्रीमती नीलम प्रदीप कासनी ने किया। इस शिविर मेें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 
इस मौके पर बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि  स्वेच्छा से किया हुआ रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। हर व्यक्ति को बिना किसी स्वार्थ के मददेनजर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा रक्तदान करने से मनुष्य में कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती बल्कि उसमें समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये कार्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है। 
उपायुक्त द्वारा रक्तदान शिविर में आये रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डाक्टर वंदना भाटिया ने युवा ग्रामीण विकास समिति के संचालक मोहम्मद मुरसलिन को 7वीं बार रक्तदान शिविर लगाने और स्वयं उनके द्वारा 18 बार रक्तदान करने पर बधाई दी।  उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष तक की आयु के सामान्य व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। 
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक देवेन्द्र कुमार, सदस्य केहर सिंह, जिला खेल कार्यक्रम अधिकारी सोमा शौकी, परमाल सिंह, जोगिन्द्र सिंह, गुरदेव, भारत, रामरिक, ईश्वर, जयभगवान, जाकिर, राजीव शर्मा, सतीश कुमार, यशवंत सिंह, शकील, शराफत, ब्रहमपाल, सुमेर सिंह व शक्ति सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment