Friday, July 8, 2011
स्कूली छात्रों ने किया सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण, ली जानकारी।
घरौंडा:- 8 जुलाई (प्रवीन सोनी)
हरियाणा विज्ञान मंच करनाल के संयोजक डा. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में डी.पी.एस. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टाउनशीप रिफाइनरी पानीपत के 137 छात्रों ने सब्जी उत्कृष्टता केंद्र इंडो-इजराईल परियोजना, घरौंडा के फार्म का भ्रमण किया। सब्जी विशेषज्ञ डा. रामपाल मितान ने छात्रों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों जैसे नेट के अंदर, सब्जी लगाना, ड्रीप सिंचाई विधि इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होनें सब्जियों की नर्सरी तैयार करने के आधुनिक प्लांट का बच्चों का दौरा कराया तथा बताया कि किस प्रकार नैट में नर्सरी तैयार की जाती है। एक सिफ्ट में पांच लाख सब्जी के पौधे तैयार किऐ जाते है। बच्चों ने फार्म के उपर लगाई गई सब्जियां करेला, बैंगन इत्यादि सब्जियों को देखा।
घरौंडा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में बेनरों के साथ स्कूली बच्चे |छाया-तेजबीर
हरियाणा विज्ञान मंच के संयोजन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद्, भारत सरकार के सहयोग से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो और वे वैज्ञानिक तरीके से अपने आस पास की समस्याओं में हस्तक्षेप करें, के बारे में कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उसी कड़ी में डीपीएस वरि०मा० विद्यालय के बच्चों को अपने देश की कृषि व्यवस्था के बारे में जानने के लिए एक परियोजना कृषि एवं बागवानी के उपर चलाई जा रही है ताकि बच्चे देश की कृषि, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अपना योगदान दे सके। हमारे देश की कृषि का भविष्य हमारे देश के युवाओं व छात्रों के उपर निर्भर करता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment