Friday, July 8, 2011
अरूण को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा : कासनी
ओलम्पिक वल्र्ड गेम में एक स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीतकर विश्व में जिले का नाम रोशन करने वाले अरुण को उपायुक्त ने किया सम्मानित
करनाल विजय काम्बोज
विकलांग शिशु प्रशिक्षण केन्द्र करनाल के 10वीं कक्षा के छात्र अरूण कुमार ने जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलम्पिक वल्र्ड गेम में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीतकर विश्व में जिले का नाम रोशन करने पर उपायुक्त नीलम पी. कासनी ने उन्हें बधाई दी तथा उनकी कामयाबी पर खुश होकर उन्हें आगामी 15 अगस्त पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने की घोषणा की।
उपायुक्त करनाल अपने कार्यालय में अरूण कुमार को बधाई देते हुए।
उपायुक्त ने अपने कार्यालय में आज अरूण कुमार व प्रशिक्षण केन्द्र की संचालिका डाक्टर सुजाता व अरूण के परिजन को बुलाकर उन्हें इस कामयाबी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनकी इस कामयाबी के पीछे उनके पिता घरौंडा के गगसीना वासी तेजबीर सिंह तथा कोच जितेश कपूर को जाता है। उपायुक्त ने कहा कि इस होनहार खिलाड़ी ने अपनी विकलांगता को अपनी कामयाबी के सामने आडे नहीं आने दिया। उपायुक्त ने अरूण व उनके परिजनों को इस खुशी में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
अरूण के पिता तेजबीर ने बताया कि अरूण मूक बधिर है इसे जन्म से ही खेलने का शौक है यह रोलर स्केटिंग के अलावा क्रि केट का भी अच्छा खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि अरूण ने जर्मनी में होने वाली प्रतियोगिता में 500 मीटर रोलर स्केटिंग में गोल्ड मैडल, 300 मीटर व 200 मीटर में रजत पदक जीता है। अरूण ने 500 मीटर रोलर स्केटिंग में चीन के खिलाड़ी को पराजित किया है। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि वे गांव में मजदूरी का काम करते हैं इसके बावजूद भी उनकी तमन्ना है कि उसका बेटा देश-प्रदेश , जिले व गांव का नाम विश्व स्तर पर रोशन करे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment