Saturday, July 9, 2011

विकास कार्य न होने से खफा हुए एक समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन´


इन्द्री सुरेश अनेजा
गांव कलरी खालसा में एक समुदाय के मोहल्ले में विकास कार्य न होने से खफा होकर लोगों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गांव के एक समुदाय के मोहल्ले में पिछले काफी समय से पानी की निकासी न होने के  कारण गली में पानी खड़ा हो गया है। जिससे मच्छरों को प्रकोप छाने लगा है। यहां तक कि यह पानी ओवरफलो होकर घरों तक में घुस जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जसबीर,पवन कुमार,नाथीराम,गुरदयाल सिंह,पुरूषोत्तम,गुरनाम सिंह,गीता देवी,बोहती देवी,केला देवी,विकास,लाल सिंह व शकुंतला देवी का कहना है कि गांव का सरपंच गांव में दोहरी नीति अपना रहा है। जिसके चलते उनको काफी  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों का कहना है कि गांव में हमने एक सार्वजनिक  जगह पर कुछ पौधे लगाये थे। जिनको सरपंच के कुछ आदमियों ने नष्ट कर दिया। 
जब इस बारे में सरपंच को बताया गया तो उसने हमारे ऊपर ही आरोप लगाने शुरू कर दिये। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी चौपाल में जाने का रास्ता भी पिछले काफ ी समय से बंद पड़ा है। लेकिन सरपंच इस रास्ते को खुलवाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जिससे हमें काफ ी परेशानी हो रही है। गांव के कुछ लोग हमारे समुदाय के लोगों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सारा काम सरपंच द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उपरोक्त मामले में वह बीडीओ व एसडीएम को लिखित शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जब इस मामले के बारे में गांव के सरपंच विनोद से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए प्रबंध किये जा रहे है। इस बारे में एसडीएम को भी व्यक्तिगत तौर पर मिलकर समस्या का समाधान करने बारे में अपील की गई है। हरिजन चौपाल के रास्ते की बात है तो वो पीछे से बना दिया गया है। जिस जगह पर पौधे लगाये गये थे वो बिना पंचायत की अनुमति के लगाये गये थे। कुछ लोगों ने उन्हें उखाड़ दिया। यह सार्वजनिक जगह है और यहंा पर एक नये शैड का निर्माण किया जायेगा जिसक ो इसी मोहल्ले के लोग इस्तेमाल करेंगे।

No comments:

Post a Comment