Saturday, July 9, 2011

कैंप में देश के कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के गुर सिखाए जाते हैं :सरिता भंडारी

     
करनाल
 शहर के कई स्कूलों की गाइड छात्राएं हिमाचल प्रदेश में आयोजित राज्य स्तरीय पांच दिवसीय शिविर में भाग लेकर देश के प्रति कई भावनाएं और अनुभवों के साथ लौटी हैं। शिविर का आयोजन हरियाणा-भारत स्काउटस एंड गाइडस की ओर से किया गया। यह आयोजन राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए गया था। शिविर तारादेवी मंदिर के समीप आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी सरिता भंडारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 
शहर के राजकीय गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-13 के राजकीय कन्या हाई स्कूल, सेक्टर-6 के टेगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा दून इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 14 छात्राएं गाइड के तौर पर कैंप में शामिल होने गई थी। इन छात्राओं के साथ डीओसी संतोष राठी, गाइड कैप्टन संतोष नरवाल तथा सुनीता कांबोज भी हिमाचल गए थे। स्कूली छात्राओं के मुताबिक उन्होंने इस कैंप के दौरान गाइड के लिए प्रतिज्ञा, झंडा गीत, मैथ रीडिंग, गाइड के इतिहास, चैकिंग आदि के प्रशिक्षण लिए। छात्राओं के मुताबिक कैंप के दौरान अहम बात स्कूली बच्चों में देश भक्ति की भावना भरने, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और अध्यात्मिक विकास करने के टिप्स सिखाए जाते हैं। गाइड को जीवन में सफल होने के लिए तीन बेहतर गुर दिए जाते हैं। इनमें डयूटी टू गौड, डयूटी टू अदर्स तथा डयूटी टू सेल्फ शामिल हैं। बच्चों के मुताबिक कैंप के दौरान हिमाचल के पर्वतीय इलाकों का भ्रमण भी किया। उन्होंने कहा कि कैंप में देश के कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, अन्य लोगों की सहायता करने के गुर सिखाए जाते हैं। कुल मिलाकर कैंप में बच्चों को बेहतर इंसान बनाने का अवसर प्राप्त होता है।

No comments:

Post a Comment