रादौर 14जून-कुलदीप सैनी
हरियाणा के यमुनानदी पार स्थित गांव पौबारी में लगभग 126 एकड विवादित भूमि को लेकर उत्तरप्रदेश के दो गांव के लोगों के बीच आमने-सामने लगभग डेढ घण्टा फायरिंग हुई। पौबारी गांव में अचानक फायरिंग होने से गांव के लोग अपने घरों को छोडकर आस-पास के खेतों में जा छुपे। जिस समय गांव में फायरिंग हुई उस समय गांव के अधिकतर पुरूष खेतों में गए हुए थे। घर पर केवल महिलाऐं व बच्चे ही थे। हथियारों से लैस नकाबपोश उत्तरप्रदेश के गांव मंधौर व टाबर के लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग गांव पौबारी में विवादित भूमि को लेकर एक दुसरे पर दनादन गोलियां दागते रहे। गांव के लोगो ने मामले की सूचना जब जठलाना थाने में दी तो उस समय जठलाना पुलिस गांव नाहरपुर में बच्चे की मौत के बाद हुए हंगामें को समाप्त करवाने गई हुई थी। जिस कारण लगभग डेढ घण्टा दोनो गुट यमुनानदी किनारे एक दुसरे पर गोलियां बरसाते रहे। बाद में गांव के चौकीदार सुलेमान ने मामले की जानकारी कन्ट्रोल रूम में 100 नं० पर दी। जिसके बाद भारी पुलिस बल गांव पौबारी पहुंचा। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद गांव के खेतों मे छुपे लोग वापिस गांव में पहुंचे। पुलिस ने मौेके से लगभग 6 गोलियों के खोल बरामद किए है। पुलिस द्वारा गोली-बारी के मामले को लेकर सरसावा व नुकड़ पुलिस से सम्पर्क किया गया। जिसके बाद शाम को उत्तरप्रदेश पुलिस गांव पौबारी पहुंची। उत्तरप्रदेश पुलिस को लगभग 15 गोलियों के खोल मिले है जो उसने गांव पौबारी के पास से उत्तरप्रदेश की सीमा पर बरामद किए है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की पुष्ठि नही हो सकी है। गोलीबारी को लेकर गांव पौबारी के लोगो मे दहशत का मौहाल बना हुआ है। इस बारे जब थाना जठलाना प्रभारी सुरजभान से सम्पर्क किया गया तो उन्हे इस बारे अभी कोई शिकायत नही मिली है। शिकायत मिली तो कार्रवाई करेगें। ---------------------
कांग्रेस सरकार में आए दिन हो रहे घोटालों से देश की जनता तंग आ चुकी है:शेरसिंह बड़शामी
रादौर 14 जून-कुलदीप सैनी
हुडा सरकार में प्रदेश की सरकारी नौकरियां सरेआम बेची जा रही है। सरकारी नौकरियां केवल रोहतक व झज्जर जिले के लोगो को दी जा रही है। कांग्रेस सरकार में आए दिन हो रहे घोटालों से देश की जनता तंग आ चुकी है। जनता कांग्रेस से छुटकारा चाहती है। यह शब्द प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के उपनेता व लाडवा विधायक शेरसिंह बड़शामी ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव पांसरा, दौसानी, नागल, खजूरी, दौलतपुर आदि 15 गांव में जनजागरण अभियान के तहत आयोजित सभाओं के दौरान कहे।
श्री बडशामी ने कहा कि कांग्रेस राज में महंगाई अपनी चरमसीमा पर है। गरीब आदमी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। हुडा सरकार यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, व करनाल जिलों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। विकास के नाम पर इन जिलों में कोई ग्रांट राशि नही दी जा रही है। कुरूक्षेत्र में हुए स्वीटी हत्या कांड व कम्बोपुरा में पुर्व सरपंच कर्मसिंह हत्याकांड से पता चलता है कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नही है। आए दिन प्रदेश में लूटपाट, चोरी, हत्याऐं, बलात्कार सरेआम हो रहे है। प्रदेश में महिलाऐं सुरक्षित नही है। प्रदेश की सडके टटी पडी है। इस अवसर पर बिशनलाल सैनी विधायक, पूर्व विधायक ईश्वरसिंह पलाका,राजकुमार बुबका सुभाष खुर्दबन, वीरभान वधवा, जरनैल पंजेटा,राजेश कश्यप,रणधीर पुनिया, मेजरसिंह सढूरा, कर्ण नागल, महीपाल खजूरी, मांगेराम कण्ड्रौली, कमल चमरोडी, राजेश सैनी,सुभाष सैनी, चरणसिंह टोपरा आदि उपस्थित थे। --------------------------
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
रादौर 14 जून-कुलदीप सैनी
श्री गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्री शिवमन्दिर गुमथला राव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन आचार्य पं० भगवती प्रसाद शुक्ल (भागवत भूषण) ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान की दृष्टि में जाति-पांति का भेदभाव नही है। उनको केवल भक्ति प्यारी है। भक्त चाहे किसी भी जाति का हो। इसी की पुष्टि के लिए श्री राम जी सबरी के प्रति नवधा भक्ति कहकर मार्ग दर्शन किया है। जब तक प्रभु कथा में प्रीति नही होगी। तब तक कथा का मरम समझ में नही आएगा। जो साधक नादानुसंधान द्वारा परमात्मा को प्राप्त कर लेते है। उनको किसी प्रकार की सांसारिक कामना नही रहती है। उन्होने कहा कि संत किसी के मित्र या शत्रु नही होते है। संसार के प्राणी मात्र के प्रति जिसके अन्दर करूणा, कृपा आदि होती है वही संत होता है। संत का कोई गणवेश नही होता बल्कि गुणवेश होता है। जिसके अन्दर सज्जनता है वही साधू है।
कथा के तीसरे दिन प्रह्लाद चरित्र सुनाकर बताया कि अगर हमारा विश्वास अटल है तो परमात्मा हमारे विश्वास को जरूर दृढ़ करता है। जो सभी को भगवान का भजन करने के लिए विवश कर दे वही प्रह्लाद है। इस अवसर पर हजारों लोगों ने कथा का रसपान किया एवं शिव मन्दिर कमेटी ने सबका धन्यवाद किया। मदन लाल शर्मा प्रधान, पं० सुमेर चन्द शर्मा, पं० बसन्त शास्त्री, सतप्रकाश शर्मा, बाबा शम्भूमुनी, पं० रूप कुमार, पं० अनित शास्त्री आदि उपस्थित होकर मीठे जल की छबील भी लगाई एवं शोभायात्रा के समय यमुना जी का पूजन करके शोभा यात्रा निकाली गई।
फोटो 4- रादौर के गांव गुमथला मे श्रीमद्भागवत कथा करते आचार्य पं० भगवती प्रसाद शुक्ल।
------------------------
पैक्स कें दों में हड़ताल जारी,कर्मियों ने किया सरकार विरोधी प्रदर्शन
रादौर 14 जून-कु लदीप सैनी
प्रदेशभर में पैक्स केन्द्रों के कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर चल रही 13 दिन पुरानी हडताल को लेकर पैक्स केन्द्र रादौर, जठलाना, सन्धाली व चमरोडी में कर्मचारियों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कलम छोडकर कामकाज बन्द रखा और सरकार से जल्द उनकी मांगे पुरी करने की अपील की।
जिला पैक्स केन्द्र यूनियन के पूर्व प्रधान राजबीर नरवाल ने बताया कि सरकार ने फरवरी 2010 में उनकी सभी लम्बित मांगे मान ली थी। इस दौरान जब मांगों को लेकर उनकी कमीश्नर, रजिस्ट्रार व उनकी यूनियन के नेताओं से बैठक हुई थी तो उनकी मांगों को मान लिया गया था। लेकिन बाद में सरकार ने उनकी मांगों को पुरा नही किया। पैक्स कर्मचारी एक्स ग्रेसिया नीति के तहत मृतक कर्मचारी के परिवार को मिलने वाली सहायता राशि की मांग कर रहे है। पैक्स कर्मचारियों को अन्य विभागों के कर्मचारियों के बराबर वेतन नही दिया जा रहा है और नही उन्हे डीए मिल रहा है। दुसरे विभागों में 51 प्रतिशत डीए मिलता है। पैक्स केन्द्र चार वर्ष पहले प्रदेश में बनाए गए थे। लेकिन आज तक पैक्स केन्द्र के कर्मचारियों का कोई सर्विस रूल नही बना है। कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एक जून से प्रदेश भर में हडताल पर है। यूनियन की ओर से पंचकूला रजिस्ट्रार कार्यालय पर अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नही मानेगी। तब तक कर्मचारी संघर्ष करते रहेगे। इस अवसर पर अजय गुलाटी पीए चेयरमैन महेन्द्र सिंह, गुरदयाल सिंह, जंगशेर खजूरी, राकेश खुदर्बन, प्रेमसिंह लोट, भोपाल राणा आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment