Monday, June 13, 2011

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैन समाज के बैनर तले विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन


करनाल विजय काम्बोज
कम्बोपुरा के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैन समाज के बैनर तले सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने असन्ध में जमकर प्रदर्शन किया एवं जलूस की शक्ल में तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी  कांग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सालवन चौक में दोनों नेताओं के पुतले फूंके। प्रजापति धर्मशाला में लोग जुटने शुरू हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच को लेकर लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाथों में बैनर व तख्तियां पकड़ी हुई थी। प्रदर्शन के दौरान जीन्द चौक, करनाल रोड व सालवन चौक में जाम जैसी स्थिति बनी रही। इनेलो जिलाध्यक्ष राणा यशवीर कुक्कू,हजकां जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर,राजबीर शर्मा,इनेलो हलका प्रधान बलजीत टूर्ण,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह संधू,कंवरजीत सिंह प्रिंस,सतीश बलहारा,बख्शीश सिंह सहित अन्य नेताओं ने आरोप  लगाया कि सरकार आरोपियों के कद को देखते हुए उन्हे बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इससे भी जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष होकर जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इस अवसर पर सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह, महिला अध्यक्ष धर्मवीर पाढा, मुख्त्यार वड़ैच, दीपक छाबड़ा, शमशेर सिंधड़, रामपाल ललैण, बृज टक्कर, नरेश रंगरूटी खेड़ा, करतार ढिल्लों, संदीप बैनीवाल, प्रकाश सिंधड़, सुदेश पहलवान, मेहर पोपड़ा, जयभगवान पिचौलिया, सुल्तान हथलाना, ओम प्रकाश, बलबीर पाल, राकेश खोखर, कामरेड सतपाल मुनीम सहित विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ता मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment