यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)-
हरियाणा प्रदेश में रोजगार विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा बेरोजगारों के हित में महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। उन योजनाओं में से बेरोजगारों के हित में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिला यमुनानगर में गत 6 वर्षो के दौरान 2734 बेरोजगारों को 4करोंड 85 लाख 23 हजार 450 रूपये की राशि प्रदान की गई।
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत मैट्रिक पास तथा दो वर्ष का डिप्लोमा, बाहरवी तथा स्नातक एवं अधिक योग्यता वाले प्रार्थी को बेरोजगारी भता दिया जाता है जिसमें प्रार्थी की आयु 21 से 35 वर्ष तक आंकी जाती है तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रूपये से अधिक न हो। उन्होंने बताया कि बाहरवी पास बेरोजगार युवक को 500 रूपये प्रतिमाह, बाहरवी पास महिलाओं को 900रूपये प्रतिमास, साईस ग्रुप में बाहरवी पास पुरूष व बीए पास पुरूष को 750 रूपये प्रतिमाह, बीए पास महिला को 1500 रूपये प्रतिमास तथा बीएससी पास पुरूष को 1000 रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
जिला उपायुक्त ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय यमुनानगर का सारा कार्य कम्प्यूटराईज्ड होने जा रहा है तथा प्रथम सितम्बर 2010 से पंजीकरण व नवीनीकरण का सारा कार्य ऑनलाईन किया जा रहा है। इससे बेरोजगारी प्रार्थी घर बैठे अपना पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा समय समय पर सभी पढे-लिखे प्रार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए जागृति कैम्प/जॉब फेयर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे रोजगार विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें।
-------------------
सर्वोच्च न्यायालय ने करार दिया ऑनर किलिंग को क्रूरतापूर्ण हत्या :सांगवान
यमुनानगर, 9 जून (कुलदीप सैनी)-
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने स्पेशल लीव टू अपील(अपराधिक) पैटीशन नम्बर 8084/2009 अरूमुगम शेरवई बनाम स्टेट ऑफ तमिलनाडू के मामलें में 19 अप्रैल 2011 फैसला सुनाते हुए ऑनर किलिंग के मामलों को क्रूरतापूर्ण हत्या घोषित किया है।
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि उक्त सर्वोच्च न्यायालय में सुने गयें इस मामलें और इसके साथ अन्य अपील संबंधी मामलें यानि अजीत कुमार व अन्य बनाम स्टेट ऑफ तमिलनाडू मेें फैसला सुनाया गया है कि ऑनर किलिंग यानि इज्जत के लिए हत्या एक घिनौना अपराध है। उन्होंने बताया कि उक्त अपीलों एवं पैटीशन में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनर किलिंग के मामलें ऐसे मामलें है जिनमें अन्तरजातीय व अलग-अलग धर्मो के युवक-युवतियां जो अपनी इच्छा से विवाह कर लेते हैं को उनके परिवारों के सदस्य कई बार बुरी तरह से जान से मार देते हैं और यह अपराधिक कार्य पूरे समाज के लिए एक घिनौना,असभ्य एवं शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस फैसले की प्रतियां सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, गृह सचिवों, पुलिस महानिदेशको को भेजे गये हैं जिन्होंने आगे फैसले की प्रतियां जिलों के उपायुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को भिजवाई है ताकि इन आदेशों की पालना की जा सकें और ऑनर किलिंग जैसे गंभीर एवं समाज के लिए खतरनाक जघन्य हत्या जैसे मामलों पर रोक लगाई जा सकें।
----------------
उपमंडलाधीश अश्वनी मैंगी ने किया कार्यालयों का औचक दौरा
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)-
बिलासपुर के उपमंडलाधीश अश्वनी मैंगी ने आज 8 जून 2011 को प्रात: 9.15 बजे उपमंडल बिलासपुर के अन्तर्गत पडऩे वाले अलग-2 कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गये।
यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने बताया कि बिलासपुर के उपमंडलाधीश ने कार्यालयों में लेट आने वाले या अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची उनके कार्यालय में भेजी गई है जिस पर कडी प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची उनके विभागीय मुख्यालयों को भेजी जाएगी।
जिला उपायुक्त ने बताया कि उपमंडलाधीश बिलासपुर अश्वनी मैंगी द्वारा किए गये कार्यालयों के औचक निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर के डैटल सर्जन डॉ.मीरा जिन्दल, एलएमओ डॉ.पूनम भाटिया,एचएमओ डॉ.निधि पपनेजा, लैब टैक्रीशियन शिवचरण, एमपीडब्बलूओ प्रदीप कुमार, रघुबीर सिंह, बीबीई गुरदेव सिंह, जितेन्द्र कुमार, लखन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मनजीत कुमार, दलजीत सिंह, एलटी सुमीत कुमार, एसएन देवेन्द्र कुमार व एमपी डब्बलू रमेश कुमार, सर्वशिक्षा अभियान शाखा बिलासपुर के जेई रवि लाम्बा, एबीआरसी कुलदीप सिंह व रामचन्द्र, सुभाष चन्द्र, मनोज कुमार, रमेश कौशल, वन रजिक अधिकारी कार्यालय बिलासपुर के डिप्टी रेंजर अनिल कुमार, उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय बिलासपुर के जेई विकास बंसल, हैड कैशियर जरनेश कुमार व राजेन्द्र कुमार अनुपस्थित पाए गये है।
अशोक सांगवान ने जिला के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे कार्यालयों में समय पर आए और निर्धारित समय पर ही छुटटी के बाद कार्यालयों से जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े और सभी के कार्य समय पर हो सके।
-------------
No comments:
Post a Comment