Tuesday, July 12, 2011

हुड्डा सरकार का पंचायती राज को सशक्त ईकाई बनाने का फैसला प्रशंसनीय:सुरेंद्र नरवाल

करनाल  विजय काम्बोज
    हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा हाल ही में पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए किये गये निर्णयों की जिला जिला काग्रेस कमेटी  ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र नरवाल ने सराहना की है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुरेन्द्र नरवाल ने एक ब्यान में कहा है कि मुख्यमंत्री हुडडा ने महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए पंचायती राज संस्थानों को प्रजातंत्र की ओर सशक्त इकाईयां बनाने तथा विकास कार्यो में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए जो फैसले लिए हैं उनकी पूरे प्रदेश में प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इन फैसलो से हरियाणा ग्रामीण विकास निधि, गलियों के फुटपाथीकरण, वेट पर सरचार्ज, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति निर्मल योजना, विशेष विकास कार्य, राज्य वित्त आयोग निधि तथा केन्द्रीय वित्तीय आयोग निधि जैसी सभी योजनाओं की निधियों तथा अनुदानों की राशि अब ग्राम पंचायतों को आर.जी.टी.एस. प्रणाली द्वारा सीधे उनके खातों में भेजी जायेगी। उन्होंने कहा इससे पहले यह राशि उन्हें उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से भेजी जाती थी। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में होने वाले सभी विकास कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति देने का कार्य भी अब पंचायतों के पास होगा। सरकार के इस फैसले से पंचायती राज और मजबूत होगा। ग्रामीण स्तर पर जो पैसा खर्च किया जायेगा वह ग्रामसभा व पंचायत की बैठक की मंजूरी के बाद खर्च किया जायेगा। इसमें सभी ग्राम पंचायतों के पंचों व ग्रामवासियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और विकास कार्यो में पारदर्शिता आयेगी।
        उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से अब जिला ग्रामीण विकास अभिकरण का अध्यक्ष उपायुक्त न होकर जिला परिषद के अध्यक्ष को बनाने का निर्णय लिया है।  इस फैसले से जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों को अपने-अपने वार्डो में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने का अधिकार भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के अनुसार पंचायतों में पैसा दिये जाने के बाद उसका उपयोग बैंक खाते के जरिए सरपंच, ग्राम सचिव व बी.डी.पी.ओ. कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment