Tuesday, July 12, 2011

स्कूल की पानी की टंकी में निकले जहरीले कीड़े

इन्द्री सुरेश अनेजा
इन्द्री के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पानी की टंकी में जहरीले कीड़े निकले। इस टंकी के पानी को स्कूल के बच्चों के साथ साथ आस पास के दूकानदार भी प्रयोग करते हैं। आज सुबह जब दुकानदार पानी भरने आए तो पानी के साथ दो तीन छोटे छोटे सांप भी निकल आए। इस बात से दुकानदारों में रोष है। वे स्कूल प्रशासन से टंकी की सफाई करने की मांग कर रहे हैं। इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। पहले र्भी  इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं कि पानी की टंकी में जहरीले कीड़े पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि सार्वजनिक स्थानों पर लगी पानी की टंकियों का सम्य-समय पर निरीक्षण करे तथा इन्हें साफ  कराये जाने के उचित उपाय करे। ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो। क्योंकि जिन टंकियों से लोग पानी पीते हैं उनसे इस प्रकार के कीड़े निकलने से यह लोगों के पेट में जाने पर उनके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। जानकारी देते हुए दुकानदार बब्बू नारंग ने बताया कि आज सुबह जब हम पानी भरने आए तो पानी में दो तीन सांप निकले। इसी टंकी के पानी को स्कूल के बच्चे भी पीते है और इसका पानी बिलकुल भी साफ़ नही है। हमारी मांग है कि इस टंकी के पानी को साफ़ कराया जाए। इस मामले को लेकर स्कूल प्राध्यापक गुरनाम सिंह का कहना है कि हम इस टंकी के पानी को पीने के लिए प्रयोग नही करते हैं। पीने के पानी के लिए अलग टंकियां बने हुई हैं जोकी साफ़ सुथरी ओर ढकी हुई हैं। यह टंकी तो पिछले कई दिनों से बन्द पड़ी है। हमे नही मालूम कि दुकानदार इस टंकी का पानी प्रयोग करते हैं।

No comments:

Post a Comment