रादौर पुलिस ने गांव ईस्माईलपूर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर आरोपी के खिलाफ 304 बी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव ईस्माईलपूर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च 2010 को उन्होंने अपनी बहन सुमन की शादी गांव शेरपूर जिला यमुनानगर निवासी तरसेम के साथ की थी। शादी के एक माह बाद से ही तरसेम ने सुमन को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। हर बार वह उसके साथ मारपीट करता और उसे दहेज लाने की बात कहता था। लगभग 6 माह पहले भी उन्होंने तरसेम को 6 हजार रूपये दिए थे। लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और सुमन को नाजायज तंग करने लगा। जिस कारण सुमन अपने घर आ गई थी। लेकिन तरसेम ने सुमन को तंग करना यहां पर भी बंद नहीं किया। तरसेम का उसके घर फोन आया जिस पर उसने सुमन के साथ बात की। जिसके बाद सुमन ने तंग आकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। खेड़ी लक्खासिंह पुलिस चौंकी इंचार्ज रणधीर सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
खेत में युवक का शव मिला,दो के खिलाफ मामला दर्ज
रादौर, (कुलदीप सैनी)
रादौर थाना के अन्र्तगत पडऩे वाले गांव धौलरा मे खेतो में गंाव के ही एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने मृतक की हत्या करने का आरोप गंाव के ही दो लोगों पर लगाया है। मामले की सूचना पाकर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जें मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ भादंस की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अजमेर सिंह पुत्र रिखा राम गंाव धौलरा ने बताया कि उसका भाई रोशन लाल करीब सवा महीने पहले ही गांव के ईलमचंद शर्मा के खेतों में कार्य करने के लिए नौकरी पर लगा था। लेकिन शाम के समय रोशनलाल खेत में मृत पाया गया। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि रोशनलाल की हत्या की गई है। क्योंकि उस समय उसके नाक से खून बह रहा था। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जें में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर ईलमचंद व कर्मचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रादौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल के चौकीदार पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला
रादौर (कुलदीप सैनी)
गांव घेसपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के चौकीदार पर देर रात कुछ अज्ञात लोगो ने हमला कर दिया। हमलावर चौकीदार को अधमरा कर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात रणजीत जब स्कूल में अपनी ड्यूटी पर था तो करीब 11 बजे कुछ लोग स्कूल की पिछली दीवार फांदकर अन्दर आए। और चौकीदार रणजीत के साथ मारपीट की। हमलावरों ने उसे इतना पीटा की उसके सिर में गभीर चोटें आई ।बाद में हमलावर उसे अधमरा कर वहीं छोडक़र मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल चौंकीदार किसी तरह से अपने घर पहुंचा ओर मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे यमुनानगर रैफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
हेमंत सेवा समिति ने लगाया 35 वां निशुल्क धुम्रपान छुडवाओ आयुर्वेदिक कैम्प
रादौर (कुलदीप सैनी)
हेमंत सेवा समिति रादौर की ओर से गांव हाफिजपूर में 35 वां निशुल्क धुम्रपान छुडवाओ आयुर्वेदिक कैम्प लगवाया गया। जिसमे 250 से अधिक लोगों को धुम्रपान छोडऩे की निशुल्क दवाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के सरपंच हरविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर हेमंत सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर ऋषिपाल सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीड़ की हड्डी है। लेकिन आज देश की यह रीड़ नशे के कारण कमजोर होती जा रही है। जिससे देश का विकास भी खतरें में पड़ रहा है। समिति का लक्ष्य देश की युवा पीढ़ी को नशे की लत से छुटकारा दिलाना है। ताकि एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके और देश के विकास में योगदान मिल सके। नशामुक्त युवा ही देश का विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि बीड़ी सिगरेट का नशा करने वाले व्यक्ति का शरीर अनेकों भयंकर बिमारियों की चपेट में आ जाता है। जिसका प्रभाव उनकी संतान पर भी पड़ता है। उनके बच्चे विकलांग व मंदबुद्धि पैदा होते है। अगर देश का भविष्य इस प्रकार विकलांगता व मंदबुद्धि के घेरे में आ गया तो देश का विकास वहीं पर रूक जाएगा। जिससे देश अन्य देशों के मुकाबले पिछड़ जाएगा। डॉक्टर सैनी ने कहा कि उनका लक्ष्य युवाओं को इस लत से कोसो दूर ले जाना है। जिसका भरसक प्रयास हेमंत सेवा समिति कर रही है। आने वाले समय में समिति की ओर से जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सैंकड़ों युवाओं ने नशे को छोडऩे का प्रण लिया। मौके पर सरदार त्रिलोचन सिंह, पवन सरपंच बरसान, सतपाल काम्बोज, समयसिंह, बलबीर सिंह, संजीव काम्बोज आदि उपस्थित थे।
रेलवे विभाग में हो रहा घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल प्रयोग
यमुनानगर (कुलदीप सैनी)
रेलवे विभाग में सरेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का कर्मसियल प्रयोग किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पास हो रहे एक पुल के निर्माण में घरेलू गैस के सिलेंडरों का प्रयोग लोहे को काटने व वैल्डिग करने में किया जा रहा है। यह जानकारी जब संबंधित विभाग को लगी तो विभाग के अधिकारियो ने इंसपैक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई ओर छापा मार कार्यवाही की। एक और तो आम आदमी को घर में प्रयोग करने के लिए गैस नही मिल रही है दूसरी ओर सरकारी अधिकारी इसका अवैध प्रयोग कर रहे हैं । रेलवे स्टेशन पर बन रहे पुल के लिए घरेलू गैस के सिलेंडर का इस्तेमाल को लेकर खाद्यय एवं आपूर्ति विभाग ने छापा मारा और यहां से घरेलू गैस के सिलेंडर जब्त किए। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल के काम में लोहे की कटाई व वैल्डिग़ के लिए घरेलू गैस का सरेआम प्रयोग किया जा रहा था, यह जानकारी किसी तरह विभाग के अधिकारियों को लग गई और इंस्पैक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसने मौके पर आकर छापा मारा। मौके पर देखा तो घरेलू गैस सिलेंडरों से काम चल रहा था।
इस बारे में जब वहां काम कर रहे मजदूरों से पूछा गया कि उनका ठेकेदार कहां है तो मालूम हुआ कि यह काम कोई ठेकेदार नहीं बल्कि रेलवे खुद कर रहा है। यह सुनकर आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी हैरान हो गए कि रेलवे खुद ही इस प्रकार के गैर कानूनी कार्य कर रहा है। वहां मौके पर मिले रेलवे विभाग के वैल्डर निर्मल सिंह जो कि विशेष रूप से दिल्ली से यहां आए हैं ने बताया कि उन्हें तो जैसे उनके अधिकारी बोलेंगे वे तो वैसा ही करेंगे जो सिलेंडर अधिकारियों ने उन्हें उपलब्ध करवा दिए वे तो उन्हीं से ही काम करेंगे। वे यह भी जानते हैं कि इस प्रकार घरेलू गैस का प्रयोग नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह गैर कानूनी है, लेकिन अधिकारियों के कहने पर उन्हें करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची छापामार टीम ने जब यहां से सिलेंडर जब्त करने लगे तो रेलवे के कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना किया। इस पर निर्मल सिंह ने अपने अधिकारियों से फोन पर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की बात करवाई, और कुछ देर में आखिरकार आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सिलेंडर जब्त कर लिया। आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार का कहना था कि गैर कानूनी काम चाहे सरकार के अधिकारी करें या कोई ओर किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा।
उगाही कर लौट रहे युवक से नकाबपोशों ने लूटे एक लाख रूपये
यमुनानगर (कुलदीप सैनी)
फैक्ट्री से उगाही कर लौट रहे एक युवक से मोटरसाइकिल सवार तीन नकापोश युवकों ने पिस्टौल के बल पर एक लाख रूपये लूट लिये। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुट गई।
सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार जो गणेश टिम्बर मरचैंट फैक्ट्री में मुंशी का काम करता था। देर शाम 6 बजे करीब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव खरेहड़ा स्थित स्वास्तिक प्लाईवुड़ फैक्ट्री से उगराही लेकर अपनी फैक्ट्री की और जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन नकापोश युवक उसके सामने आ गये और उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल को रोकते हुए उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। युवक ने जब इस बात पर एतराज जताया तो उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तागते हुए उससे पैसों से भरा बैग लूट लिया और शौर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक जब तक कुछ कर पाता तब तक लूटेरे पैसों से भरा बैंग लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से चंपत हो गये। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। ताजा समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
शादी का झांसा देकर किया नाबालिगा का अपहरण,मामला दर्ज
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने पीडि़त पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला सुलतानपुर (यूपी) निवासी श्याम बहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय ममता नाम की एक बेटी है और वह इस समय शहर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसने बताया कि पड़ौस में ही रहने वाला जिला गोंडा यूपी निवासी सन्तन नाम का युवक अधिकतर उनके घर में आया करता था। सन्तन की बुरी नजर उसकी बेटी पर थी और उसने उसकी बेटी को धीरे-धीरे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फसाना शुरू कर दिया। पीडि़त पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिवस की दोपहर वह किसी काम से कही जा रहा था, इस दौरान वह अपनी बेटी को कहकर गया था कि शाम होने से पहले वह घर पर आ जायेगा। लेकिन जब आरोपी युवक को यह पता चला की घर पर कोई नहीं है तो वह उसके घर पर आया और उसकी बेटी को बहला-फुसला कर व शादी का झांसा देकर घर से अगवा कर ले गया और जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर नहीं है आस पास व रिश्तेदारों में अपने स्तर से पूछताछ करने पर जब उसे अपनी बेटी के बारे में पता नहीं चला तो किसी ने बताया कि उसकी बेटी को कालोनी का सन्तन नाक का युवक उसकी बेटी को घर से अगवा कर ले गया है जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश 18 गिरफतार
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
जिला यमुनानगर के क्षेत्र से हो रही ट्रांसफार्मर चोरियों के मामलें में सीआइए यमुनानगर व जिला पुलिस द्वारा 7 गैंग पकडने में सफलता हासिल की है और इन गैगों के 18 दोषियों को गिरफतार करके जेल भेज दिया गया है और दोषियों के कब्जा से अब तक हुई ट्रांसफार्मर चोरियों का सामान भी बरामद कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्जो को सख्त निर्देश जारी किये है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा गश्त करे और अपने अधीन आई ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की मीटिंग करके पहरे आदि का इन्तजाम करवाए तथा पंचायती प्रतिनिधियों को बताए कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तुरन्त नजदीक पुलिस थाना/चौंकी में दें और पुलिस को अपना पूरा सहयोग दें ताकि जिला यमुनानगर में हो रही चोरियों पर अंकुश लग सकें।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जून यमुना पार पोबारी गांव में उतरप्रदेश के दो गांव टाबर व मंधोर के लगभग 25-30 लोग यमुना नदी के रेत की रियल्टी को लेकर दो गुटों में देसी कटटों व अन्य हथियारों से झगडा हुआ था जिस संबंध में थाना जठलाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमें में जठलाना पुलिस ने दोषी टीनू उर्फ सचिन पुत्र जयपाल जाति राजपूत वासी मंधोर थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गांव से गिरफतार किया गया है। दोषी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है ताकि दोषी से वारदात के समय प्रयोग किये गये देसी कटटा(रिवाल्वर)को बरामद किया जा सकें।




No comments:
Post a Comment