Thursday, July 14, 2011

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को नकद ईनाम तथा खेल छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये आवेदन पत्र जारी

करनाल सुरेश अनेजा
    खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वर्ष 2011-12 में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भीम पुरस्कार, नकद ईनाम तथा खेल छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
        इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा अधिकारी सोमा सोखी ने बताया कि सरकार द्वारा उपरोक्त पुरस्कारों के लिये नकद ईनाम व छात्रवृत्ति हेतु अलग-अलग नियम व शर्ते निर्धारित की गई हैं। भीम पुरस्कार  खिलाडिय़ों को उनकी गत तीन वर्षो (1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2011) तक मान्यता प्राप्त एवं अन्तर्राष्ट्रीय, सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को प्रदान किया जायेगा। खिलाड़ी द्वारा इन तीनों वर्षो की अवधि में कम से कम एक बार अवश्य हरियाणा की ओर से खेला जाना अनिवार्य है तथा खिलाड़ी हरियाणा का रहने वाला हो। इस पुरस्कार के लिये जिले के खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र आगामी 25 जुलाई तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
        इसी प्रकार नकद पुरस्कार  खिलाडिय़ों को 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2011 तक  अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में  प्रथम तीन स्थान की उपलब्धि के आधार पर प्रदान किया जायेगा। खिलाड़ी द्वारा हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया गया हो तथा खिलाड़ी द्वारा आवेदन पत्र के  साथ खेल प्रमाण पत्र एवं हरियाणा राज्य रिहायशी प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना चाहिये। इस पुरस्कार के लिये जिले के खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र आगामी 25 जुलाई तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
        उन्होंने बताया कि खेल छात्रवृत्ति पुरस्कार स्कूल, कालेज के खिलाडिय़ों को उनकी राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किया जायेगा।  खिलाड़ी की उपलब्धि 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2011 तक होनी चाहिये। खिलाड़ी द्वारा आवेदन पत्र के  साथ खेल प्रमाण पत्र एवं हरियाणा राज्य रिहायशी प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना चाहिये। इस पुरस्कार के लिये जिले के खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र आगामी 25 अगस्त तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय कर्ण स्टेडियम, करनाल में सम्पर्क कर सकते हैं।

  ***************************************************
पंजाब नेशनल बैंक ने की विद्या लक्ष्य पूर्ति योजना

करनाल सुरेश अनेजा
         पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विद्या लक्ष्य पूर्ति की योजना शुरू की गई है। इस योजना के अन्तर्गत व्यावसायिक कोर्स (इंजीनियरिंग) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 4 लाख रुपये तक की राशि के ऋण 13 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर उपलब्ध करवाये जायेंगे। सरकार की ओर से प्राप्त सब्सिडी विद्यार्थियों के ऋण ब्याज में से घटा दी जायेगी।
        यह जानकारी जिला अग्रणी प्रबंधक सुनील खोसा ने दी। उन्होंने कहा कि आजकल कालेजों में काऊंसलिंग व अपनी पसन्द के विषयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी चिन्ताग्रस्त रहते हैं तथा दाखिला मिलने के बाद अभिभावकों की फीस भुगतान की चिन्ता बढ़ जाती है। इस चिन्ता से मुक्ति दिलाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने विद्या लक्ष्य पूर्ति योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पहुंचाने के उददेश्य से इंजीनियरिंग कालेजों में दौरा किया गया और विद्यार्थियों व काऊंसलिंग स्टाफ को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक विद्यार्थी बैंक की वेबसाइट www.pnbindia.com  पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अश्विनी चडढा ने बताया कि बैंक से शिक्षा ऋण सहायता लेकर अनेक विद्यार्थी अपने लक्ष्य में कामयाब हुए हैं और वे आज अच्छे पदों पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए बैंक द्वारा करनाल, पानीपत व सोनीपत में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment