Thursday, July 14, 2011

स्वतन्त्रता दिवस करनाल में बड़े भव्य रूप से मनाया जाएगा:कासनी


स्वतन्त्रता दिवस के प्रबन्धों को लेकर बैठक
करनाल सुरेश अनेजा
    देश को आजादी दिलाने वाले महान शहीदों के बलिदान के प्रति सच्ची आस्था तथा आजादी के महत्व को बरकरार रखने के लिए जन-जन में जोश जगाने के लिए इस वर्ष का स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त करनाल में बड़े भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिवस पर स्थानीय कर्ण स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देश भक्ति से ओत-प्रोत होगें। समारोह को भावपूर्ण बनाने तथा इससे आम आदमी को जोडऩे के प्रयास किए जाऐंगे। 
    यह विचार उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने आज स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में स्वतन्त्रता दिवस के प्रबन्धों को लेकर आयोजित की गई एक बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवी, विद्यार्थियों तथा ग्रामीण व शहरी नागरिकों का आह्वान किया कि वे समारोह में अपनी भागीदारी दें, क्योंकि वे भी आजाद देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में इस बार समाज के ऐसे व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा जो दीन-दुखियों व बेसहारा लोगों की सेवा करते हंै और अपनी छवि बनाने के लिए कभी सामने नहीं आते। उपायुक्त का कहना था कि ऐसे लोग जमीन से जुड़े होते है और वास्तविकता से जुडक़र काम करते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आप भी ऐसे व्यक्तियों के नाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि समारोह केवल रिचुव्ल बनकर न रह जाए, कुछ न कुछ हटकर किया जाए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी निष्ठा व लग्र से उनको दिए गए प्रबन्धों को समय रहते पूरा करें तथा सरकारी थोपी गई डयूटी की भावना न रखते हुए देश के प्रति अपने सम्र्पण को सामने रखते हुए कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि कर्ण स्टेडियम के बाहर कोई न कोई बोर्ड या फलैक्स लगाया जाएगा जिस पर आम नागरिक, शिक्षाविद सा समाज सुधारक  स्वतन्त्रता के महत्त्व तथा देश के प्रति अपने योगदान के विचार लिख सकते हैं। 
  बैठक में प्रबन्धों की चर्चा करते हुए नगराधीश महेश्वर दत्त शर्मा  ने बताया कि हरियाणा सरकार से कोई न कोई वी.आई.पी 15 अगस्त के समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम प्रात: 8 बजकर 58 मिंट पर प्रारम्भ हो जाएगा। कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का भाषण और विभिन्न टुकडिय़ों का मार्च मास्ट होगा। मार्च पास्ट, पुलिस, एन.सी.सी व एन.एस.एस इत्यादि की टुकडिय़ा भाग लेगीं। भिन्न-भिन्न स्कूलों के बच्चों का सामुहिक पी.टी.शो होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।  सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों तथा समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नाम 5 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय की फुटकर शाखा में पहुंच जाने चाहिए। कर्ण स्टेडियम में 8, 9, 10 व 12 अगस्त को परेड आयोजित की जाएगी और 12 अगस्त को ही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य रिहर्सल होगी। अतिरिक्त उपायुक्त करनाल सभी प्रबन्धों के ओवर हाल इंचार्ज होंगे। जी.एम रोडवेज स्कूली बच्चों को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करेंगे। जन स्वास्थय विभाग व मानव सेवा संघ पीने के पानी की व्यवस्था, पुलिस विभाग, ट्रैफिक कंट्रोल व सुरक्षा के इंतजाम करेगा तथा सिविल सर्जन, एम्बुलैंस व फस्ट ऐड की व्यवस्था करेगा। लोक निर्माण विभाग बैरीकेटिंग तथा बिजली विभाग बिजली आपूर्ति व जनरेटर की व्यवस्था करेगा। नगर निगम फायर बिग्रेड की व्यवस्था करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी बच्चों को फलाहार की व्यवस्था करेंगे। 

No comments:

Post a Comment