असन्ध दीपक पांचाल
वरिष्ठ अधिवक्ता राधा किशन अत्री के आकस्मिक निधन पर स्थानीय
बार एसोसिएशन ने सदस्यों की बैठक बुलाई। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया
गया एवं दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये
गये। एसो.उपाध्यक्ष चरण दास बंसल ने उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति करार
दिया और कहा कि उन्हें उनके समाज सेवा कार्यों व एसोसियेशन में विभिन्न
पदों पर रहते हुये श्रेष्ठ कार्यों के लिये याद किया जायेगा।
****************************************************
जादू महज हाथ की सफाई है:वीके सरकार
असन्ध दीपक पांचाल
प्रसिद्ध जादुगर सम्राट वीके सरकार ने कहा कि जादू महज हाथ की
सफाई है और उनका दल विश्व भर में घुमकर लोगों को अंध विश्वास से मुक्ति
दिलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होने कहा जादू एक विलक्ष्ण कला है और
युवाओं को आगे आकर इस कला में भविष्य आजमाना चाहिए इससे यह प्राचीन विधा
बची रह सकती है।
जदुगर वीके सरकार नगर के एक पैलेस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे
थे। उन्होने बताया कि वह स्थानीय सिटी पैलेस में शुक्रवार से जादु शो शुरू
कर रहे हैं। उनके प्रवक्ता बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जादुगर शहर
में आंखों पर पट्टी बांध रोड़ शो निकालेंगे इसके अलावा शो के दौरान कई हैरत
अंगेज अजूबे दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।
*********************************************************
स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की खण्डस्तीय बैठक,ब्लाक कार्यकारिणी का गठन
असन्ध दीपक पांचाल
स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वास्थ्य
एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की खण्डस्तीय बैठक बुलाई गई। इस वर्ग के
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और व्यवसायिक चुनौतियों पर विचार विर्मश किया
गया। बैठक के बाद ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला प्रधान सुरेश
कुमार व रणधीर सिंह की अगुवाई में हुये चुनाव में सेवा सिंह को
प्रधान,सुशीला को उपप्रधान,कपिल को सचिव,रोशनलाल को महासचिव,रोशलाल व दिनेश
को कोषाध्यक्ष,सुरेन्द्र, रणधीर सिंह,नितिन,हवा सिंह को सलाहाकार मनोनीत
किया गया।
********************************************************
विद्युत विभाग एवं किसानों के बीच चला आ रहा गतिरोध समाप्त
असन्ध दीपक पांचाल
जेई की पिटाई के आरोपियों की अंतत: हुई गिरफ्तारी के बाद पिछले
कई दिनों से विद्युत विभाग एवं किसानों के बीच चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो
गया है। इससे आम उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि गत सात
जुलाई को रत्तक के ग्रामीणों ने 33केवी पावर स्टेशन का घेराव किया था। आरोप
है कि कुछ लोगों ने उस समय ड्यूटि पर तैनात जेई जगदीश राय के साथ मारपीट
की थी। विभाग की शिकायत पर रत्तक गांव के पांच आरोपियों को नामजद किया गया
था। इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रहे विलम्ब से खफा विद्युत
कर्मचारियों ने आन्दोलन की राह अपना ली। काम सस्पैंड कर कर्मी धरने पर बैठ
गये गतिरोध समाप्त करने के प्रयास भी हुये। भाकियू के बैनर तले किसानों ने
समानान्तर धरने भी दिये लेकिन विद्युत कर्मी गिरफ्तारी होने तक संघर्ष की
जिद्द पर अड़े रहे। आखिर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया व
चौथे दिन हरियाणा विद्युत बोर्ड वर्करज यूनियन ने धरना प्रदर्शन की कारवाई
समाप्त करने की घोषणा कर दी।
********************************************************
रोजगार कार्यालय कम्प्यूटराईज्ड पंजीकरण के लिए लोग ऑन करे www .hrx .org
असन्ध दीपक पांचाल
उपमंडल में स्थित रोजगार विभाग के कार्यालय के माध्यम से जून 2011 में
541 बेरोजगार व्यक्तियों को 11 लाख 24 हजार रूपये की राशि बेरोजगारी
भत्ता के रूप में प्रदान की गई है। इनमें 412 पुरूष व 129 महिला प्रार्थी
शामिल है।
यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधीश आर.के. सिंह ने बताया कि रोजगार
विभाग हरियाणा ने एक सितम्बर 2010 से अपनी विभागीय गतिविधियों को
कम्प्यूटराईज्ड कर दिया है। अब बेरोजगार व्यक्ति रोजगार कार्यालय में अपना
नाम पंजीकरण करवाने के लिए विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लयू डाट एच
आर ई एक्सडाट ओ आरजी पर आन लाईन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि उपमंडल
रोजगार कार्यालय में कुल 7419 पुरूष तथा 1716 महिलाओं सहित 9 हजार 135
बेरोजगार प्रार्थी पंजीकृ त हैं। इनमें से अब तक 4 हजार 186 प्रार्थियों का
ऑनलाईन पंजीकरण हो चुका है। जबकि गत माह के दौरान भी 64 पुरूष व 30 महिला
सहित कुल 94 प्रार्थियों ने अपना आन लाईन पंजीकरण करवाया है।
उपमंडलाधीश श्री सिंह ने क्षेत्र के बेरोजगार लोगों का आहवान किया
कि रोजगार विभाग के कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए विभाग की
वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लयूडाटएचआरईएक्सडाटओआरजी पर आन लाईन आवेदन करें
ताकि उन्हें राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ
मिल सके।
*****************************************************
सट्टा खाईवाली के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
असन्ध दीपक पांचाल
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली के आरोप में गिरफ्तार
किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि असन्ध निवासी कमल उर्फ काला सट्टा
खाईवाली का काम करता है। पुलिस ने छापामार कारवाई के दौरान आरोपी को सट्टे
के लिए इकट्ठा किए गए 610 रूपयों सहित काबू कर जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण
दर्ज कर लिया।
No comments:
Post a Comment