Thursday, July 14, 2011

भंवर जितेंद्र सिंह को मंत्री बनाए जाने पर प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त।

घरौंडा:-14 जुलाई(प्रवीन सोनी)
        युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर भंवर जितेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व राहुल गांधी का आभार प्रकट किया है।
    बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेता डा.एसपी सिंह ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह को गृहराज्य मंत्री बनाये जाने से घरौंडा की जनता को विशेष तौर पर मजबूती मिलेगी। भंवर जितेंद्र सिंह घरौंडा हल्का को अपना मानते है और यह उन्होंने पिछले दिनों रेलवे रोड़ पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर को मंजूर करवाकर घरौंडा की जनता को एक तोफा दिया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भंवर जितेंद्र सिंह का मंत्री मंडल में शामिल होने पर व रेलवे रोड़ का रास्ता खुलवाने में सहयोग करने पर शहर की जनता अभिनंदन करेगी।
    इस मौके पर पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह, एडवोकेट रणधीर सिंह, कंवर पाल नम्बरदार, किशन लाल चुघ, अशोक मखीजा, राकेश गुप्ता, प्रदीप सिंह, सुरेश कुमारी, राजरानी वधवा, रिंकू सैन, महेंद्र सैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  

No comments:

Post a Comment