Thursday, July 14, 2011
सोम नदी मे आये भारी पानी से पुल बहा।
प्रवीण सैनी साढौरा :
बारिश का पानी सोम नदी मे आने से रामपुर गेन्डा जाने वाले पुल को बहा ले गया है। फिलहाल नदी मे पानी कम हो गया है लेकिन यहां के लोगो की समस्याऐ और भी बढ गई है। नदी कितनी जोरो पर आई हुई थी ये वाक्या बयान करते है इसके किनारे जो की टुट चुके थे। यही नही इस नदी के पार जाने वाला पुल बह जाने से लोगो की मुश्किलें और भी बढ चुकी है। पुल के अलावा गांव मे जाने वाली पानी की सम्पलाई भी टुट गई है। नदी मे आये पानी से आगे गांव मे जाने वाली बिजली सेवा भी ठप्प हो चुकी है।
लोगो ने बताया की पुल बहने की सुचना मिलते ही जिला उपायुक्त भी यहा पर पुहचे व जायजा लिया। जिला उपायुक्त ने बिजली व पानी लाईन दुरूस्त कराने के आदेश दे दिये है। जिस पर कार्यवाही भी शुरू हो गई । लेकिन जब तक ठीक होकर गांव मे पानी व बिजली लाईन नही पुहचती इस गांव के लोगो को इन सुविधायो से वचित रहना पडेगा। अब सोचने की बात यह की कितने लोगो को इस से नुकसान होगा। सुखबीर , धनी राम ,जगसेर राम सिंह रिशि पाल जसमेर ने बताया की इस पुल टुटने से कटगढ से रामपुर जाने वाला पुल टुट जाने से अब लोगो को पानी मे से गुजर कर गांव मे जाना पड रहा है। यही नही पुल टुटने से गांव रामपुर गेन्डा जाना मुषिकल हो गया है। करीब 40 धरो के आबादी है इस गांव की व अनेक लाोगो के डेरे भी इसी सडक पर बने हुऐ अनेक लोगो की जमीन भी सोम नदी के उस पार है जिसमे मवेषियो के लिऐ चारा लाने के लिऐ भी दिक्कतो का सामना पड रहा है। विधायक राजपाल भूखडी वहा पर पुहचे तथा लोगो ने अपनी समस्या उनके सामने रखी। विधायक ने कहा की बाढ के कारण हमारा क्षेत्र पिछले साल भी प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार बारिष ज्यादा आने से यह पुल बह गया है मुख्यमन्त्री से बात करके क्षेत्र की बाढ की समस्या के बारे मे बताउगा । व इस गांव के बिजली व पानी की लाईन को जल्दी ठीक कर दिया जायेगा|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment