रादौर, (कुलदीप सैनी)
गांव बैंडी की पूर्व महिला सरपंच सुनीता देवी व दो पंचों ऋषिपाल व करेसनी
देवी से लाखों रूपये की गबन राशि न वसूले जाने पर गांव बैंडी की मौजूदा
महिला सरपंच सत्या देवी ने गहरा रोष प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र
सिंह हुड्डा, महामहिम राज्यपाल व पंचायत मंत्री धर्मबीर को भेजी शिकायत में
महिला सरपंच सत्या देवी ने प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा
कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण पंचायत की लाखों रूपये की राशि पूर्व
महिला सरपचं, पूर्व महिला पंच व एक अन्य पंच से वर्षो बाद भी वसूली नहीं जा
सकी है। सीएम को भेजी शिकायत में सत्या देवी ने कहा कि गांव बैंडी की
पूर्व महिला सरपंच सुनीता देवी 2000 से 2005 तक गांव की सरपंच रही। इस
दौरान सुनीता देवी ने पंचायती फंड का दुरूपयोग करते हुए लगभग दस लाख रूपये
से अधिक की राशि खुदबुर्द की। वहीं महिला पंच करेसनी देवी ने एक लाख रूपये
तथा पंच ऋषिपाल ने दो लाख रूपये की राशि हेराफेरी से खुदबुर्द की है। गांव
के पूर्व सरपंच राजकुमार व सहीराम ने इस बारे प्रशासन के अधिकारियों को कई
वर्ष पहले शिकायत पत्र देकर पूर्व महिला सरपंच सुनीता देवी व दो अन्य पंचों
पर लाखों रूपये की पंचायती राशि हड़प करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद
प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की जांच की तो उपरोक्त तीनों की ओर लगभग 13
लाख रूपये से अधिक की राशि खुदबुर्द करने का पता चला था। वर्षो बीतने के
बावजूद आज तक प्रशासन के अधिकारी पूर्व महिला सरपंच व पंचों से लाखों रूपये
की पंचायती राशि वसूलनें में नाकाम रहे है। इस बारे जब मौजूदा पंचायत
द्वारा अधिकारियों को उपरोक्त राशि वसूलने के लिए लिखित रूप में शिकायत दी
गई तो अधिकारियों ने लापरवाही दिखाते हुए 13 लाख रूपये से अधिक की राशि
वसूलने में कोई रूचि नहीं ली। गांव बैंडी की मौजूदा महिला सरपंच सत्या देवी
ने मुख्यमंत्री से इस बारे कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे
बीडीपीओं रादौर कंवरभान नरवाल से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि
मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश के बाद आगामी कार्रवाई
की जाएगी।
दहेज प्रताडऩा मामले में छह के खिलाफ मामले दर्ज
यमुनानगरर्, (कुलदीप सैनी)
जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विवाहिताओं की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा
के दो मामले दर्ज किये है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए
कार्रवाई श़ुरू कर दी है।
आजाद नगर निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह कुछ
समय पहले लुधियाना पंजाब निवासी दीपक के साथ 17 नवंबर 2010 को हुआ था।
विवाह में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज देकर
विदा किया था। विवाह होने के थोड़े समय तक उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे
खुश थे, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ उनका रवैया उसके प्रति बदलता रहा और
कुछ समय बाद वह दहेज के सामान की मांग करने लगा। विवाहिता के परिजन की और
सामान देने की हैसियत नहीं थी, विवाहिता को हर रोज दहेज को लेकर प्रताडि़त
किया जाने लगा। तंग आकार विवाहिता ने ससुरालियों के व्यवहार की परिजनों से
शिकायत की। परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों को खूब समझाया, लेकिन वह
नहीं माने और एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहित महिला को पीट-पीट कर
घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर पति दीपक, ससुर
अशोक आनंद, सास वीना देवी, परमजीत कौर, अन्जनव कौर और इन्द्र सिंह के
खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में रेलवे
कालोनी हरदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह गांव
बीपुर राजस्थान निवासी धमेंद्र के साथ हुआ था लेकिन कुछ समय बीत जाने के
पश्चात उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताडि़त करने लगे
जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों के साथ स्थानीय थाने में की। पुलिस ने
विवाहिता की शिकायत पर पति धमेंद्र सिंह, सास राजविंद्र कौर और ससुर गोबिंद
के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
दो भाइयों पर किया जानलेवा हमेला,गंभीर रूप से घायल
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)
आधा दर्जन भर लोगों ने दो भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर
रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे पास के सामान्य अस्पताल में
भर्ती करवाया गया। वहंी एक अन्य मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए
कार्रवाई शुरू कर दी है।
त्यागी गार्डन निवासी समेर त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम
वह किसी काम से अपने भाई राहुल के साथ कही गया हुआ था। इस दौरान जब वह
दोनों एसएस इंटरप्राईज के नजदीक से गुजर रहे थे तो वहां पहले से मौजूद
अंकुश नाम के युवक से उसकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। कहा सूनी
ज्यादा बढ़ जाने पर अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी व डंडों
से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में
उन्हें पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल समेर
त्यागी के बयान पर आरोपी अंकुश, हरीश, अनमौल, संजीव, तापिश और दो अन्य के
खिलाफ विभिन्न धारओं के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में
बताया कि जब वह जगाधरी वर्कशाप रोड़ स्थित राजन अस्पताल के नजदीक से गुजर
रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते अरविंद नाम के युवक ने अपने कुछ अन्य
साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से
घायल कर दिया। पुलिस ने घायल मनजीत ङ्क्षसह की शिकायत पर आरोपी अरविंद,
अनिल, प्रदीप, मनोज, रवि और सुभाष के खिलाफ धारा 148,149,323,324,506
आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारी बारिश के चलते सोमनदी उफान पर,तटबंध बहा ,हजारों एकड़ फसल जलमगन
यमुनानगर,(कुलदीप सैनी)
पहाड़ी व समतल ऐरिये में हुई भारी बरसात के चलते सोमनदी उफान पर आ गई
जिसके चलते नदी का करीब तीन हजार फुट का तटबंध बह गया। तटबंध बहने से जहां
हजारों एकड़ फसल जल मंग्न हो गई वहीं कई रिहाईशी इलाकों में भी पानी घुस
गया। बाढ़ की सूचना मिलते ही उपायुक्त अशोक सांगवान जहां तीन-तीन फुट पानी
में से होकर मौके पर पहुंचे वहीं सिचाई विभाग के अधिकारी कहीं नजर नहीं
आये।
आज सुबह शिवालिक की पहाडिय़ों में हुई वर्षा से सोमनदी में अचानक पानी का
बहाव बढऩे से काठगढ़ व रामपुर गेंढा के बीच बना सोमनदी का पुल पानी के तेज
बहाव में बह गया। इससे गांव रामपुर गेंढा का
अन्य सभी गांवंों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। भारी वर्षा से सोमनदी में
उफान आने से बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप्प हो गई। पानी के बहाव से
गांव रामपुर गेंढा तक कई ट्रांसफार्मर भी पानी की चपेट में आकर गिर गए। कई
सडक़ों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। सरपंच सुरेंद्र कुमार, कर्ण सिंह,
गुलशन, रमेश गुर्जर, राजकुमार, मेम सिंह आदि का कहना है कि जीरी की फसलें
नदी के पानी में डूब गई हैं। कई खेतों में तो धान की पौध लगी भी नजर नहीं आ
पा रही। पौधों में मिट्टी चढ़ गई है। इस तरह से तो उनका लाखों का नुकसान
हुआ है। उधर, भमनौली में पटड़ी टूटने से लोगों में दहशत बनी है। उन्हें डर
है कि कहीं पानी घरों में न घुस जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धान के खेत
में पानी भर जाने से तालाब का रूप धारण कर लिया है। मुगलवाली बस अड्डा से
बनकट-काटरवाली जाने वाली सडक़ पर बनी पुलिया पानी के अधिक बहाव में बह जाने
से यातायात अवरुद्ध होकर रह गया। साथ ही सोमनदी के नवनिर्माण पुल के पास से
सडक़ में कटाव हो जाने से गांव काटरवाली माजरा, बनकट आदि अनेक गांवों का
संपर्क अन्य गांवों से टूट गया है। हलका साढौरा विधायक राजपाल ने
मुगलवाली-बनकट मार्ग पर आए कटाव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पानी के
अधिक बहाव से यह पुलिया नष्ट होकर रह गई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन
दिया कि जल्द ही इसको ठीक करवा दिया जाएगा। उधर, भाजपा के वरिष्ठ किसान
नेता सुरेंद्र गुर्जर, सुलतान सिंह ने भी पुलिया का जायजा लिया तथा इसे
विभाग की लापरवाही बताया।
बिलासपुर से रणजीतपुर हाईवे पर बने सोमनदी के पुल को भी पानी की अधिक आवक
आने से खतरा पैदा हो गया है। यह पुल हरियाणा और हिमाचल को जोड़ता है। यह
अगर यह टूट गया तो पानी तबाही मचा सकता है, जिससे रणजीतपुर के नजदीक के
दर्जनों गावों में तबाही मचा सकता है। सुबह पहाडिय़ों से अधिक पानी की आवक
होने से पुल के निकट बंधी पटड़ी टूट जाने से लोगों में भय पैदा हो गया है।
साथ ही पुल के निकट विद्युत विभाग की हाई वोल्टस के खंबे भी ढह गए हैं। नदी
के पार बसे दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप्प होकर रह गई है।
राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय में तेज वर्षा के चलते पंचायती तलाब ओवर
फ्लो हो जाने से पानी की निकासी न होने से विद्यालय के कमरों में पानी जमा
हो गया, जिस कारण बच्चों को कमरों से बाहर निकलना पड़ा। उधर, रामदासिया
कालोनी के निकट पंचायती तालाब में पानी भर जाने से पंचायत द्वारा बनाई 25
दुकानों में दरारें आ जाने से उनके ढह जाने का खतरा पैदा हो गया है।
दुकानदारों ने प्रशासन से इस तालाब की निकासी की व्यवस्था की मांग की है,
ताकि दुकानों को गिरने से बचाया जा सके।उधर, जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने आदिबद्री क्षेत्र, गांव मुजाफत व गांव
भमनौली का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गत दिवस व आज जिला यमुनानगर के
उत्तरी छोर के पहाडी क्षेत्रों व साथ लगते प्रदेश हिमाचल प्रदेश के पहाडी
क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई और जिला के बिलासपुर विकास खण्ड में 110
एम.एम. वर्षा रिकार्ड की गई जिसके कारण सोम नदी का जल स्तर अचानक बढ गया है
और नदी का पानी किनारों के तटबंधों को तोडक़र खेतों में घुसा है जो अब आगे
बह रहा है। इससे पूर्व जिला उपायुक्त ने छछरौली विकास खण्ड के गांव
दौलतपुर का दौरा भी किया। उपायुक्त ने बताया कि आदिबद्री क्षेत्र में नदी
के छोटे पुल को नुकसान हुआ है जिसे तुंरत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश
जारी कर दिए गए हैं उन्होंने गांव मुजाफत व भमनौली में जाकर उन खेतों का
दौरा किया जहां सोम नदी में अचानक ऊफान आने से खेतों में पानी चला गया है।
उन्होंने ग्रांम वासियों की समस्याएं सुनी और बाढ़ प्रभावित खेतों का दौरा
करते हुए कहा कि किसानों की जिन फसलों का नुकसान हुआ है उनकी गिरदावरी
करवाई जाएगी और नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने गांव भमनौली में
काफी समय बिताया और खेतों के साथ-साथ गांव की आबादी के आस-पास जो पानी गया
था का जायजा भी लिया और तुंरत प्रभाव से उप निदेशक पशुपालन विभाग को
निर्देश दिए कि गांव भमनौली के साथ-साथ अन्य सभी गांवों के पशुओं का
टीकाकरण किया जाए ताकि बरसात के मौसम में बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं
में कोई बीमारी न फैलने पाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को
निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों में उन गर्भवती महिलाओं का पूरा ध्यान
रखें जिनको शीघ्र बच्चा होने वाला है। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर
गर्भवती महिला को डिलीवरी के समय तुंरत चिक्तिसा केन्द्र तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में की गई देरी को कतई बर्दाश्त नहीं
किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोन न0-102 पर फोन करके तुंरत एम्बुलैंस
मंगवाई जा सकती है और इस एम्बुलैंस के माध्यम से बीमारों और गर्भवती
महिलाओं की डिलीवरी के लिए सहायता ली जा सकती है। श्री सांगवान ने गांव
भमनौली के स्कूल में बनाएं गए ग्रामीण बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
भी किया और नियंत्रण कक्ष द्वारा ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान की जा रही
सहायता कार्यों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण बाढ़ नियंत्रण कक्ष के
इंचार्ज श्री बठ्ला से बातचीत की और उनके कार्यों की प्रंशसा की। उन्होंने
ग्रांम वासियों को यह भी आश्वासन दिया कि गांव भमनौली के साथ-साथ अन्य
गांवों जहां बाढ़ का पानी घुसा है में लोगों को राहत सामग्री व पशुओं के
लिए चारा तुंरत प्रभाव से भिजवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर
बिलासपुर के उपमण्डलाधीश अश्वनी मैंगी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी
हजारी लाल वर्मा सहित राजस्व विभाग, पंचायत विभाग व सिंचाई विभाग के
अधिकारीगण भी उनके साथ उपस्थित थे।
कॉपीराइट एकट उल्लंघन मामले में तीन गिरफतार
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से कापी राइट एक्ट का उलंघन करने पर पुलिस ने
छापा मार कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को
कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
शहर पुलिस ने दिल्ली के केबल स्टार कापी राइट एक्ट इंवेस्टीगेशन आफिसर
सुमित शुक्ला की शिकायत पर दो स्थानों पर देर शाम छापा मारा, जिसमें पुलिस
ने झण्डा चौक स्थित सचदेवा इलेक्ट्रोनिक दुकान पर छापा मारा और दुकान
संचालक पटरी महोल्ला निवासी अनिल को हिरासत में ले लिया, वहीं अग्रसेन चौक
स्थित सरगम म्यूसिक सेंटर से दुकान चालक प्रमोद को अपनी गिरफ्त में ले
लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उक्त दुकानों पर
इरोज, रिलायंस बीग पिक्चर, मोजर बीयर, मोशन पिक्चर एसोसिएेशन कंपनी की
ड्यूबलिकेट मारका डीवीडी, वीसीडी, एमपीथ्री, बेची जा रही है। जिस पर
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर शाम दो स्थानों पर छापा मार कर दोनों
आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया, उधर फर्कपुर में भी तारापुरी कालोनी
निवासी एडीबी मोबाइल इंटरटेनमेंट कंपनी मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी
शिकायत में बताया कि आईटीआई चौक पर बत्तरा कंपयूटर एंड इलेक्ट्रानिक शॉप पर
संचालक विकास बत्तरा द्वारा बिना लाइसेंस के कंपयूटर से मोबाइल डाउंलोडिंग
की जा रही है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई में फ्रेण्डस कालोनी निवासी विकास
बत्तरा को अपनी हिरास्त में ले लिया। वहीं पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को
कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत पर छोड दिया गया है।



No comments:
Post a Comment