Friday, July 15, 2011

गरीब छात्रों के निवाले पर डाका


घरौंडा(प्रवीन सोनी) 
 राशन की बोरियों की जांच करती खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पलता गोगिया 
                                                                  छाया -तेजबीर
सरकार द्वारा गरीब बच्चों को भेजे जाने वाला मिड्डे मील का राशन कानफेड व ठेकेदारों की मिली भगत से खुलेआम डकारा जा रहा है। जिले में लाखों किवंटल गेहू व चावल हर बार स्कूली छात्रों के मुंह से छीन कर अधिकारियों के पेट में जा रहा है। ऐसा ही एक मामला गांव कुटेल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मिड्डे मील के लिए भेजी गई गेहृ व चावल की बोरियों से गेंहू व चावल की मात्रा कम निकलने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल के अध्यापकों द्वारा जब बच्चों के लिए आए इस राशन का वजन किया गया तो प्रत्येक कट्टे में गेहूंं व चावल कम निकला जिसकों देखकर स्कूल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। पूरे मामले की सूचना तुरंत जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को भी कर दी है। 
                स्कूल के प्रांगण में गेहूं व चावल की बोरियों से भरी खड़ी ट्राली
                                                                            छाया -तेजबीर
वीरवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुटेल में मिड्डे मील गेहूं व चावल की ट्रेक्टर-ट्राली नं. एचआर 05 एफ 7966 पहुंची और ट्राली के साथ आए कर्मचारियों ने स्कूल में गेहूं व चावल की बोरियां उतारनी शुरू कर दी है और जैसे ही ये बोरियां उतार रहे थे तो स्कूली अध्यापक सुनील कुमार व अन्य अध्यापक को शक हुआ कि बोरियों में गेहूं शायद कम है। लिहाजा वे बोरी को मोटर साईकिल पर रख बाहर कांटे पर तुलवाने के लिए चले गए और जब उन्होंने उस बोरी को तुलवाया तो उनके होश उड़ गए। 
सुनील कु मार ने बताया कि बोरी का वजन 42 किलो निकला। उन्होंने स्कूल में आकर अन्य अध्यापकों को यह बात बताई तो पूरे स्कूल में खलबली मच गई। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पलता गोगिया को दी। सूचना मिलते ही दोनो अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच आरंभ कर दी। 
खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पलता गोगिया ने बताया कि ट्राली में गेहूं व चावल की 231 बोरियां लदी हुई थी और 37 बोरियों को इस स्कूल में उतारा गया है। सभी बोरियों का वजन कम है जिसकी शिकायत पुलिस को भी कर दी गई है। 
                                      मौके पर मौजूद अधिकारी
                                               छाया -तेजबीर
शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मिड्डे मील के लिए स्कूल में आई गेहूं व चावल कम होने की शिकायत मिली है। जिसकी जांच के  दौरान ये पाया गया कि प्रत्येक बोरी में 5 किलो से 10 किलो तक गेहूं व चावल कम है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर मधुबन थाना प्रभारी जगदीश मौर ने बताया कि इस संबंध में उनकों अभी तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाऐगी।
युनियन ने दी चेतावनी-राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव दीपक गोस्वामी ने इस बारे में बताया कि अन्य स्कूलों से भी राशन कम वजन में आने की शिकायतें मिल रही है। सभी स्कूलों का राशन तुलवाया जाएगा और प्रत्येक स्कूल में युनियन की ओर से कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि गरीब बच्चों का हक न डकारा जा सके। 
लिपापोती पर लगा है प्रशासन-कानफेड विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कुटेल के प्राथमिक स्कूल में मिड्डे मील के भेजे गई लगभग सभी राशन की बोरियों का वजन कम था जिसकी बात मौके पर डीपीईओ व बीईओ ने भी स्वीकारी लेकिन पूरे मामले में शिक्षा अधिकारी कानूनी कार्रवाई से पल्ला झाड़ते नजर आए।उधर डीपीईओ उदय प्रताप सिंह ने भी माना था कि बच्चों का हक छीना जा रहा है। जिसको कतई बरदाश्त नही किया जाएगा। लेकिन उनके मोबाईल पर कुछ फोन आने के बाद उनका रवैया भी लचीला नजर आया। 

No comments:

Post a Comment