विजय काम्बोज करनाल
सूचना, जन सम्पर्क एवं सास्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से करनाल
जिले में आगामी 18 जुलाई से 23 जुलाई तक खंड स्तर पर राज्य सरकार की
उपलब्धियों पर आधारित विशाल प्रदर्शनी लगाई जायेंगी। आम जनता के अवलोकन के
लिए इन प्रदर्शनियों में हरियाणा में हुई गत लगभग साढ़े 6 वर्षो में हुई
अभूतपूर्व प्रगति को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जायेगा। यह जानकारी
सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी हरनाम दास ने दी।
प्रदर्शनी कार्यक्रम की तिथिवार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया
कि 18 जुलाई को करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का
उदघाटन दोपहर के समय उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी करेंगी। इसके पश्चात 19
जुलाई को असंध के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन में प्रदर्शनी
लगाई जायेगी। इसका उदघाटन उपमंडलाधीश असंध आर.के. सिंह करेगे। इसी प्रकार
20 जुलाई को निसिंग के तहसील भवन में प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा और
इसका उदघाटन तहसीलदार निसिंग करेगे।
इसके अतिरिक्त 21 जुलाई को नीलोखेड़ी में खंड विकास एवं पंचायत
अधिकारी के कार्यालय में आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी का उदघाटन खंड
विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलजीत सिंह दहिया करेगे । इसी क्रम में 22
जुलाई को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इन्द्री के कार्यालय में प्रदर्शनी
लगाई जायेगी, इसका उदघाटन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दिलबाग सिंह
हुड्डा करेंगे। घरौंडा में यह प्रदर्शनी 23 जुलाई को नगरपालिका कार्यालय
में आयोजित की जायेगी। इसका उदघाटन उपमंडलाधीश करनाल मुकु ल कुमार करेंगे।
सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी ने जिला की जनता से अनुरोध किया है कि
खंड स्तर पर लगाई जाने वाली राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित इन
प्रदर्शनियों का अवलोकन करें।
No comments:
Post a Comment