इन्द्री सुरेश अनेजा
इनेलो पार्टी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग इनेलो
पार्टी में शामिल होने को बेताब हो रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से ही
लगाया जा सकता है कि कल जब इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला इन्द्री में
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे तो उस समय इनेलो पार्टी में
शामिल होने वाले लोगों की लाइन ही लग गई । सम्मेलन के बाद चौ औम प्रकाश
चौटाला कंाग्रेस पार्टी में आस्था रखने वाले बलविन्द्र अरोडा के निवास
स्थान पर जल पान के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर बलविन्द्र अरोड़ा ने अपने
अनेकों साथियों सहित उनका जोरदार स्वागत किया ओर अपने साथियों सरदार
शिंगारा सिंह कमालपुर,प्रीतम सिंह पूर्व सरपंच बुढनपुर, स०हरबंस सिंह पूर्व
सरपंच कमालपुर,शमशेर सिंह पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक,कश्मीर सिंह,गुरदीप
चन्द बावा पूर्व सरपंच मनक माजरा,भूपिन्द्र सिंह पंच,साहब सिंह सन्धू
कादराबाद,जीवन सिंह ढल, ठाकर दास,धर्मपाल शर्मा बुढनपुर ,डा जयपाल शर्मा
बुढनपुर,गुरदेव सिंह पूनिया बुढनपुर,मनीराम काम्बोज पटहेडा,जयभगवान शर्मा
गढी जाटान के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़ करके इनैलो पार्टी में शामिल हो
गये। इस अवसर पर इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा कि जो भी साथी पार्टी मे
शामिल हुए हैं उनका पार्टी में स्वागत है तथा पार्टी में इन लोगों को पूरा
मान सम्मान दिया जाएगा । इनेलो पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है तथा इसमें
हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी
बिना सक्षम कार्यकर्ता के नही ंचल पाती है और इनेलो पार्टी का कार्यकर्ता
अपनी पार्टी की सफ लता के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने को तैयार रहता
है।इस अवसर पर हल्का विधायक डा अशोक कश्यप ,जिला प्रधान यशवीर राणा, ,पूर्व
विधायक राकेश काम्बोज,हल्का प्रधान जसविन्द्र गढी बीरबल,शहरी प्रधान
इन्द्रजीत सिंह गोल्डी,युवा प्रधान भीम मंढान,पिन्टू सैनी,रणबीर
भादसों,देसराज काम्बोज,प्रवीन मंढान,सरदार गुरबचन सिंह विरक,प्रदीप
काम्बोज,गुरलाल सिंह विरक,सतनाम सिंह वाहला,रघवीर सिंह बन्टी,हरपाल
सिंह,विक्रम नठोडी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment