Monday, June 13, 2011

गांव गुढा में साक्षर महिला समूह का पखवाड़ा आयोजित


घरौंडा,करनाल(प्रवीन सोनी)
साक्षर महिला समूह सब हैल्थ ग्रुप के तत्वाधान में आज गांव गुढा में जून मास का पहला पखवाड़ा मनाया गया। इस कार्यक्रम में मलेरिया, डेंगू व जापानी बुखार के बारे में ग्रुप मीटिंग की गई।बीईई सुखदेव सिंह ने ग्रामवासियों को मलेरिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया  से हर साल करीब दो लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रूपया खर्च करती है। उन्होंने जानकारी दी कि व्यक्ति अपने आस पास के स्थान को साफ व स्वच्छ रख कर इस मलेरिया नामक बुखार से कुछ हद तक राहत पा सकता है। उन्होंने डेंगू व जापानी बुखार के कारणों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया और इससे बचने के उपाय भी बताएं। इस अवसर पर एएनएम संतोष, सुमन, व साक्षर महिला समूह की प्रधान श्रीमति उर्मिला ने भी इन बुखारों के बारे में जानकारी दी।उधर गांव सदरपूर में भी जून माह का पहला पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य निरीक्षक जसविंद्र सिंह, प्रा०स्वा० केंद्र चौरा के एल०टी० द्वारा एएनएम श्रीमति अंजना, कामनी, शीतल व कमलेश ने मलेरिया, डेंगू व जापानी बुखार के बारे में लोगों को बताया।

No comments:

Post a Comment