करनाल विजय काम्बोज
कन्या भ्रूणहत्या पर लगाम कसने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को
कस्बे के अस्पताल व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने
गर्भपात से संबंधित रहने वाले रिकार्ड की जांच करने के साथ ही कुछ कागजात व
औजार जांच के लिए जब्त किए। स्वास्थ्य की टीम ने सबसे पहले मीनाक्षी
जच्चा-बच्चा केंद्र एवं जनरल अस्पताल पर छापा मारा। टीम में शामिल
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबू राम, डिप्टी सीएमओ व पीएनटीटी अधिकारी अनीता
अग्रवाल ने दोपहर 12 बजे छापा मारा। यहां भर्ती एक गर्भवती महिला राहड़ा
निवासी सोनिया पर टीम को शक हुआ। इस पर उन्होंने महिला के बयान लिए। महिला
ने कहा कि वह सीढिय़ों से गिर गई थी। इसी का उपचार कराने के लिए दाखिल है।
अस्पताल से जरूरी रिकार्ड व कुछ औजार जांच के लिए जब्त किए। इसके बाद टीम
ने कुंडू अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल से डॉक्टर नदारद रहे। इस वजह से
टीम को बैरंग लौटना पड़ा। लूथरा अस्पताल पर टीम को 32 गर्भनिरोधक मिलीं।
इसके बाद शिव अल्ट्रासाउंड की बंद पड़ी मशीन को सील किया गया। टीम में
शामिल डॉ. मनीष गोयल, डॉ. संगीता व डॉ. नरेश ने हर चीज की बारीकी से जांच
की।
No comments:
Post a Comment