Thursday, July 14, 2011

आम,आंवला और अमरूद के पौधे लगायें किसान:नवदीप हुड्डा

करनाल विजय काम्बोज
बागवानी व वन विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी में आंवला, मोरिंगा व अन्य प्रजातियों के प्रवर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल व पानीपत जिले के लगभग 85 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें वन रक्षक, रेंज ऑफिसर, माली व गांव की वन समितियों के सदस्य शामिल थे। इस कार्यशाला का उदघाटन जिला वन अधिकारी नवदीप हुडडा ने किया । इस मौके पर श्री हुडडा ने कार्यशाला में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आम, आंवला, सुआंजना व अन्य प्रजातियों के पौधों को उगाने बारें जानकारी दी जायेगी, उसका भरपूर लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि वे किसानों को फसल विधिकरण को  अपनाये के लिए जागरूक करें ताकि ऐसा करने से किसान कम लागत में अधिक आय अर्जित कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने में अपना योगदान दे। वन विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधे उपलब्ध करवाये जाते है। कार्यशाला में डा0 पी.के. मैहता व डा0 सतपाल बाना ने सलाइड के माध्यम से आम, आंवला, सुआजना व अन्य प्रजातियों के पौधों को उगाने व पालने के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार डा0 सतपाल अग्रवाल ने आम, आंवला, अमरूद व अन्य प्रजातियों के पौधों को बीमारियों से बचाओं के उपाये बताये व कीटनाशक दवाओं के प्रयोग के बारें जानकारी दी।वन राजिक अधिकारी सतीश ने बताया कि यह कार्यशाला पूरे राज्य में आंवल व मोरिंगा के पौधों की खेती को विशेष बढावा देने के लिए आयोजित की गई है।

No comments:

Post a Comment