Friday, July 8, 2011
नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर 10 को चौरा माजरा में
घरौंडा:- 8 जुलाई(प्रवीन सोनी)
भारत विकास परिषद् द्वारा गांव चौरा माजरा में एक अस्पताल के सहयोग से मुफ्त चिकित्सा जांच कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। यह जानकारी भाविप अध्यक्ष विजय गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि यह चैकअप कैम्प चौरा माजरा के आर्य समाज मंदिर में 10 जुलाई दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। इस फ्री चैकअप कैम्प में शल्य एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. विवेक आहुजा, फिजिशियन एवं ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. अरूण गांधी, मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डा. विनीत भाटिया और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. जे के गुलाटी फ्री परामर्श एवं यथा संभव रोगों का उपचार करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस कैम्प में नि:शुल्क ईसीजी, शुगर जांच, ब्लड प्रैशर व फेंफड़ो की क्षमता की भी जांच की जाएगी। इस कैम्प में हड्डियों की मजबूती जांच का टैस्ट भी किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई दिन रविवार को घरौंडा में रेलवे रोड़ स्थित देवी मंदिर हाल में रैड क्रास सोसाईटी करनाल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। इस शिविर में कोई भी रक्तदाता रक्तदान कर सकता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment