करनाल 8 जुलाई, सुरेश अनेजा
करनाल जिला को हरा भरा बनाने के लिए इस वर्ष 23 लाख पौधे लगाये जायेगें, इसमें से 6 लाख पौधे वन विभाग द्वारा तथा 17 लाख पौधे सरकारी विभागों, स्वयं सेवी संगठनों, संस्थानों व किसानों के माध्यम से लगाये जायेंगे। यह जानकारी उपायुक्त नीलम पी.कासनी ने दी।
उपायुक्त ने बताया कि सरकारी विभाग, स्वयं सेवी संगठनों, संस्थाओं को पौधे वन विभाग द्वारा मुफ्त सप्लार्ई किये जाएंगें। इसके अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा 20 हजार, हरियाणा राज्य औद्योगिक विभाग द्वारा 10 हजार, जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग , सिचाई विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा बागवानी विभाग द्वारा 25-25 हजार पौधे, नगरपालिका द्वारा 10 हजार, शिक्षा विभाग द्वारा 2 लाख, तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 5 हजार, कृषि विभाग द्वारा 60 हजार, भूमि सुधार द्वारा 10 हजार, पशुपालन विभाग द्वारा 5 हजार, हरियाणा टुरिज्म द्वारा 5 हजार, हाऊसिंग बोर्ड द्वारा एक हजार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 हजार, मत्स्य पालन द्वारा 10 हजार, पुलिस विभाग द्वारा 15 हजार, खेल विभाग द्वारा 10 हजार, नेहरू युवा केंद्र द्वारा 50 हजार, रेलवे द्वारा 20 हजार, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा 5 हजार, एच.एल.आर.डी.सी. विभाग द्वारा 10 हजार व पंचायती विभाग द्वारा 3 लाख 50 हजार तथा अन्य विभागों द्वारा 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अधिकतर विभागों ने 31 मार्च तक करीब 6 लाख 32 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, शेष लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है।
वन मंडल अधिकारी नवदीप हुडडा के अनुसार पौधारोपण कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कि सानों को भी अहम भूमिका निभानी होगी। सडक़ो, नहरों तथा ड्रेनों के साथ लगने वाले पौधों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसकी तरफ किसानों को विशेष ध्यान देना होगा। छोटे पौधों को बच्चों की तरह पालन पोषण करने की आवश्यकता होती है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि पौधों की सुरक्षा करें ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहें।
*****************************************
छोटे पौधों को बच्चों की तरह पालन-पोषण करने की आवश्यकता होती है। नवदीप हुड्डा
करनाल 8 जुलाई, सुरेश अनेजा
करनाल के जैन गल्र्स सीनियर सकैंडरी स्कूल में पर्यावरण एवं साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्याथिति के रूप में जिला वन अधिकारी नवदीप हुड्डा ने शिरकत की ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष करनाल जिले में इस साल गत वर्ष से डेढ गुण संख्या में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि करनाल जिला हरा भरा रहे। छोटे पौधों को बच्चों की तरह पालन-पोषण करने की आवश्यकता होती है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि पौधों की सुरक्षा करे ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे । श्री हुड्डा ने बढते हुए वैश्वीकरण के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की व विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें वृक्षारोपण के दूरगामी प्रभाव भी बताये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पाश पुस्तकालय के संचालक राजीव रंजन ने बच्चों को साहित्य से अवगत कराया और साहित्य को पढऩे के लिए प्रेरित किया । समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में ललित कला अकादमी के सचिव ज्योतिष जोशी ने बच्चों से साहित्य के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य कुसम जैन, गौतम जैन, इन्दु नागपाल, अनिता जैन, अदिति सिंगला सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित था।
No comments:
Post a Comment