करनाल विजय काम्बोज
उपायुक्त एवं नगर निगम की आयुक्त नीलम पी. कासनी के निर्देश पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने करनाल शहर में पोलिथीन थैलियों की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से आज 19 दुकानदारों के चालान किए तथा 35 किलो पोलिथीन बैग जब्त किए। जबकि गत माह के दौरान भी 125 पोलिथीन बैग विक्रेताओं के चालान किए गए थे और उनसे एक क्विंटल से अधिक पोलिथीन जब्त किया गया था।
निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक बलविन्द्र कटारिया व सफाई निरीक्षक महावीर सिंह ने आज शहर के कर्ण गेट, कमेटी चौक, सराफा बाजार, गुड़ मण्डी व दयालपुरा में पहुंच कर पोलिथीन बैग के विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और उपरोक्त दुकानों से लगभग 35 किलो पोलिथीन बैग जब्त किए।
जिला प्रशासन पोलिथीन बैग की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा करनाल शहर में पोलिथीन बैग विक्रेताओं की दुकानों की निरन्तर चैकिंग की जाती है और ऐसे दुकानदारों से पोलिथीन की थैलियां मिलने पर उनके चालान किए जाते हैं।

No comments:
Post a Comment