Thursday, July 7, 2011

महीपाल दूहन इलाके में एक शिक्षाविद् के साथ-साथ समाजसेवा में अलग पहचान बनाई



असन्ध 7 जुलाई
       नगर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला-2 के ईंचार्ज महीपाल दूहन इलाके में एक शिक्षाविद् के साथ-साथ समाजसेवा के चलते क्षेत्रवासियों में अलग पहचान रखते हैं। महीपाल दूहन निस्वार्थ भाव से अपने वेतन का बड़ा हिस्सा स्कूल में ही पढऩे वाले वाले गरीब तबके के बच्चों की बेहतरी के लिए खर्च कर देते हैं। प्रति वर्ष असहाय एवं गरीब बच्चों के दाखिले से लेकर उनकी किताबें,जर्सियां,जूते सब कुछ नीजि कोष से देते हैं।
      महीपाल दूहन प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर के आयोजनों में भाग लेते हैं खुद बीस बार रक्तदान कर वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं। उन्होने बताया कि योग स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा व सस्ता साधन है इसलिए उन्होने पतंजलि योग पीठ से स्पैशल ट्रेनिंग ले अब शहरवासियों को निशुल्क योग शिक्षा भी प्रदान करते हैं।


 प्रति वर्ष प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री सहायता कोष में वे अंशदान करते हैं और साथ ही युवओं को देश की प्रगति के लिए सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उनके इन्ही निस्वार्थ प्रयासों को देखते हुए मुख्य संसदीय सचिव,उपमंडलाधीश सहित अन्य राजनैतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हे समय समय पर सम्मानित किया है।
***************************************************************
प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू: पवन शाहपुर
असन्ध 7 जुलाई।
     हजकां जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। राज्य में लगातार बदलते राजनैतिक समीकरणों से साफ हो गया है कि वर्तमान सरकार का अंत नजदीक है।
        पवन शाहपुर हलके के गांव पोपड़ा में कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा प्रदेश में जिस तरह से हत्या,बलात्कार और चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है उससे लगता है कि अपराधी शासन और प्रशासन से भयमुक्त होकर अपना मजे कर रहे हैं जबकि आम जनता महंगाई और असुरक्षा के वातावरण के चलते अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पवन शाहपुर ने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने हजकां सुप्रीमों चौ.कुलदीप बिश्रोई को अपना नेता मान लिया है और वह दिन दूर नही जब अगामी विधानसभा चुनावों में लोगों की यह भावना वोटों के रूप में अभिवक्त होगी और चौ.कुलदीप बिश्रोई प्रदेश के युवा और प्रगतीशील मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पदभार सम्भालेंगे।
        इस अवसर पर उनके साथ हलकाध्यक्ष मेहर सिंह पोपड़ा,सुल्तान हथलाना,ज्ञानचंद,प्रीतम कक्कड़,रमेश कुमार,सुरेन्द्र,राममेहर,जीवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
=====================================================
  बिजली की भारी किल्लत झेल रहे क्षेत्र के किसानों की नारेबाजी 
असंध 7 जुलाई।
                   बिजली की भारी किल्लत झेल रहे क्षेत्र के किसानों का प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। क्रुद्ध किसान 132 केवी विद्युत सबस्टेशन पर जमा हुये, शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व रोष व्यक्त किया।
                  जत्थेदार अवतार सिंह,रोशनलाल,सूरतसिंह आदि ने बताया कि रत्तक,चौगामा,झीण्डा आदि कई गावों में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। किसानों की धान की रोपाई बाधित हो गई है पौध व रोपित धान सूखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार ट्रिपिंग के कारण ही उन्हें मुश्किल पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि जब वे इसकी शिकायत व रोष व्यक्त करते हैं तो उनपर पिटाई के झूठे आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज किये जाते हैं। 


असन्ध के विद्युत्त सबस्टेशन के बाहर नारेबाजी करते किसान।
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी रत्तक व अन्य गावों के लोगों ने 32 केवी विद्युत उपकेन्द्र का घेराव किया था,जिसके बाद विभाग की तरफ से जेई से मारपीट के आरोप के तहत कुछ किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। किसानों ने इसे दबाव की राजनीति करार दिया है। किसानों ने चेताया कि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन,रोडज़ाम व अनशन आदि तरीके अपनाने के सभी विकल्प रखे गये हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी मदनलाल,विभाग के एसडीओ आदित्य कुण्डू ने समझा बुझाकर किसानों को शान्त किया। एसडीओ आदित्य कुण्डू ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। टेक्नीशियनों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के काम में जुटे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आज ही इस समस्या का निदान हो जायेगा और आपूर्ति सुचारू हो जायेगी। 

 ============================================================
गोबरगैस के प्लांट से उत्पादित गैस एलपीजी गैस का बेहतर विकल्प है|
असंध 7 जुलाई।
                    प्रदेश में गेहूं की फसल कटने के बाद मुख्यत: धान व कपास की फसल की जाती है। असंध क्षेत्र में धान की फसल प्रमुख है। प्रदेश में पिछले चार पांच वर्षों के आकड़ों से स्पष्ट है कि चावल की औसत फसल में वृद्धि हो रही है। धान की उत्पादकता में बेहतर परिणाम के लिये किसानों को शुद्ध एवं प्रमाणित बीज की पौध तैयार समय पर रोपाई करनी चाहिए।
                   खंड कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिये गत मास के दौरान कृषि विभाग द्वारा  गांव फफड़ाना में किसान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में किसानों को खाद,बीज,दवाई,कम पानी से रोपाई की विधियों के बारे में जानकारियां दी गई। मास के दौरान मिट्टी के 1280 नमूने लिए गए जो सही पाए गए। इसी प्रकार पानी के 150 नमूने लिए गए सभी ठीक पाए गए।
                   उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर आत्मा स्कीम के तहत किसानों को तीन पुरस्कार दिये गये। दो गावों में बायोगैस प्लांट लगवाये गये। बायोगैस प्लांट  के  महत्व पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने बताया कि गोबरगैस के प्लांट से उत्पादित गैस एलपीजी गैस का बेहतर विकल्प है। इस बायोगैस प्लांट के माडल की खासियत यह है कि इसमें गोबर को घोलकर  डालने की जरूरत नहीं है बल्कि गोबर को सीधा ही टैंक में डाला जाता है। बाद में इसे खाद या अन्य कार्यों के लिये उपयोग में लाया जा सकता है। बायोगैस से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होता है। इससे बहुमूल्य लकड़ी व तेल की बचत करने में भी बहुत सहायता मिलती है।
==============================================================
  हरियाणा प्रगति की दौड़ में निरन्तर नीचे खिसकता जा रहा है। कलीराम पटवारी


असंध 7 जुलाई।
  जनजागरण अभियान के अन्तिम दिन इनेलो नेताओं ने करीब चौदह गावों का दौरा कर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। सफीदों विधायक कलीराम पटवारी की अगुवाई में चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के अन्तिम  दिन चिड़ाव,हेमदा,दादूपुर,सिरसी,हथलाना,मंजूरा,बजीदा रोडान,बुड्डनपुर तिरान,अलीपुर वीरान,कतलाहेड़ी सहित चौदह गावों का दौरा कर नुक्कड़ सभायें आयोजित की गई। विधायक कलीराम पटवारी ने कहा कि 36 बिरादरी का भला सिर्फ इनेलो पार्टी ही कर सकती है। 


-असन्ध में इनेलो के जनजागरण अभियान के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते बलजीत टूर्ण।
जिलाध्यक्ष राणा यशवीर कुक्कू,हलकाध्यक्ष बलजीत टूर्ण,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह संधू आदि नेताओं ने कहा कि प्रदेश वर्तमान सरकार की नीतियों की वजह से हरियाणा प्रगति की दौड़ में निरन्तर नीचे खिसकता जा रहा है। जबकि अराजकता,भ्रष्टाचार,लूटमार,बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कांगे्रस की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश का आर्थिक ढांचा चौपट होता जा रहा है। सरकार की शह पर सक्रिय  भू-माफिया की वजह से प्रदेश का हरितक्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। इस मौके पर सतीश बलहारा,मुखत्यार वडै़च,नरेश रंगरूटी खेड़ा,रामफल ललैण,जयपाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उनके साथ थे। 

No comments:

Post a Comment