Thursday, July 7, 2011

भू्रण हत्या को लेकर निकाली जागरूकता रैली।

घरौंडा:-7 जुलाई(प्रवीन सोनी)
साक्षर महिला समूह द्वारा गांव स्टौंडी में भू्रण हत्या को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व समूह की प्रधान रितू रानी ने किया। इस मौके पर रितू रानी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भू्रण हत्या पाप के साथ साथ एक जघन्य अपराध भी है। भू्रण की जांच करवाना एक कानूनी जुर्म है। लोगों को भ्रूण हत्या के बारे में सामाजिक संस्थाओं व सरकार द्वारा समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। 

गांव स्टोंडी में भू्रण हत्या पर ग्रामीणों को जागरूक करती साक्षर महिला समूह की सदस्य। 
छाया-तेजबीर

उन्होंने कहा कि आज देश में लड़कियां लडक़ों से किसी भी क्षेत्र मे कम नही है अगर हमारी बहनें इसी प्रकार से इस जघन्य अपराध को करती रही तो वह दिन दूर नही जब लड़कियां ढूंढने के लिए हमें दर दर की ठोकरें खानी पड़ेगी। 
इस मौके पर पूरे गांव मे एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर महिला संतोष, नीलम, मीरा, सुमन, कृ ष्णा, देवी, सुमन, संगीता व सरोज आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। 

No comments:

Post a Comment