घरौंडा:-(प्रवीन सोनी)
जीटी रोड़ पर स्थित एक वाटर पार्क में नहाने गए कुछ युवकों के साथ वाटर पार्क के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। युवक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच आरंभ कर दी है।
बुधवार को देर शाम विवेक रोहिला व उसके कुछ दोस्त जीटी रोड़ पर स्थित वाटर पार्क में नहाने के उद्देश्य से गए थे और जैसे ही वे नहाकर वापिस आ रहे थे तो वाटर पार्क के अंदर गेट पर तैनात कर्मचारियों ने विवेक रोहिला को यह कह कर रोक लिया कि हमने तुम्हारी तलाशी लेनी है और तुम्हें अपनी पेंट यही पर उतारनी होगी। जब विवेक ने वहां अपनी पेंट उतारने से मना किया तो कर्मचारियों ने उसके साथ झगडऩा शुरू कर दिया और वहां पर तैनात कर्मचारी मौके पर एकत्रित हो गए और विवेक व उसके साथियों पर टूट पड़े व उनकी लात घुस्सों से जमकर पिटाई की।
घरौंडा के वाटर पार्क युवक की पिटाई के बाद मामले की जांच करती पुलिस।
छाया-तेजबीर
डरी सहमी अवस्था मे किसी तरह विवेक व उसके सभी साथी थाने में पहुंचे और वाटर पार्क के कर्मचारियों के विरूद्ध शिकायत दे दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
वाटर पार्क में नहाने आए युवाओं ने बताया कि वाटर पार्क मालिकों द्वारा पार्क की सुरक्षा के लिए कुछ युवकों को तैनात कर रखा है। जो पार्क में आने वाले युवकों को समझाने की बजाए अक्सर उनके साथ झगडऩे के लिए उतारू हो जाते है। उन्होंने पार्क में अनियमिता बरती जाने की भी बात कही है।

No comments:
Post a Comment