Thursday, July 7, 2011

चोरों ने दुकानों के तोड़े शटर,मोबाईल व नकदी गायब

इन्द्री सुरेश अनेजा  
गढ़ीबीरबल के बस अड्डे पर लगभग 45 दुकाने है जिनके दुकानदार रात को दुकान तो सही बंद करते है परन्तु उन्हे डर लगा रहता है कि न जाने कब किस रात को उनकी दुकान का शटर टुटा हुआ मिले । गौरतलब बात यह है कि यह दुकाने करनाल से यमुनानगर जाने वाले मार्ग पर स्थित है जिस पर हर समय किसी न किसी का आना जाना लगा रहता है पिछले पंद्रह दिनों में चौथी बार चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोडक़र हजारों रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।  चोरी करने के लिए हर बार शटर को एक तरफ से उपर किया जाता है और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया जाता है ।
 गांव गढ़ीबीरबल बस स्टैड पर मोबाईल की दुकान चलाने वाले अनिल कुमार ने बताया कि सुबह जब उसे दुकानदारों ने बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है तो उसने आकर देखा की शटर को एक तरफ से तोडकर दुकान के अन्दर लगें शिशे को तोड कर चोरी की गई है । अनिल ने बताया इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है  गढ़ीबीरबल बस अड्डे पर दुकान कर रहे अनील ने बताया कि उनकी मोबाईल की दुकान शटर तोडने के बाद शिशे तोड कर दुकान से 5500 रूपये नकद व चार मोबाईल जिनकी कीमत 8000 रूपये के करीब है की चोरी हुई है  इसके साथ दो फ्रुट की दुकानों के शटर को तोडे गये है इन दुकानदारों का कहना है कि वह अपनी दुकाने  शाम को ठीक-ठाक बंद करके गए थें। लेकिन देर रात्रि अज्ञात चोरों ने चारों दुकानों के शटर व ताले तोडक़र हजारों रूपए नकद व हजारों का सामान चोरी कर लिया।  दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।  

No comments:

Post a Comment