कुरुक्षेत्र (नरेंद्र धूमसी)
शहर के सेक्टर दो-तीन के चौक से कुछ अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक युवती को अगवा कर लिया। इससे लोगों को लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। धर्मनगरी में अपराधियों के हौंसले बढ़ते जा रहे है। कुछ दिनों पहले नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों पर चाकूओं से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। बुधवार को ही सीआईए व एसटीएफ की टीम ने हथियारों से लैस तीन बदमाशों को दबोचा। लेकिन बुधवार की शाम को एक लडक़ी को अगवा कर लिया गया। हालांकि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है लेकिन फिर भी अपराधी बैखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे है। कुरुक्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढऩे वाली एक लडक़ी को अज्ञात कार सवार उठा ले गए। इससे पुरे क्षेत्र में खौफ की स्थिति पैदा हो गई। यह घटना इलाके के उस क्षेत्र में हुई जहां पुलिस की चौकसी पुरी रहती है। बुधवार की शाम सैक्टर तीन निवासी स्वीटी जब स्कूटी से सैक्टर दो-तीन के चौक से गुजर रही थी तो कार सवार तीन-चार युवक जबरदस्ती उसे कार में डालकर ले गए। लेकिन वीरवार तक भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। लडक़ी के पिता रणधीर सिंह पिहोवा में सिचांई विभाग में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की शाम उन्होंने अपनी लडक़ी को फोन किया कि वह स्कूटी लेकर आ जाए और उसे घर ले जाए। तभी उसकी लडक़ी अपने पिता को लेने के लिए चल पड़ी। लेकिन वह उसके पास नहीं पहुंची। वह इंतजार करके घर आया तो उसे पता चला कि उसकी लडक़ी तो स्कूटी लेकर उसे लेने गई है। जब उन्होंने लडक़ी की तलास की तो उसे किसी ने बताया कि सैक्टर दो-तीन के चौक से स्कारपियो कार में सवार तीन-चार बदमाश स्वीटी को कार में उठा ले गए। लेकिन अभी तक लडक़ी का कोई सुराग नहीं लग सका है। लडक़ी के परिजनों ने इस मामले में एसपी सुल्तान सिंह व विधायक अनिल धंतोड़ी से मुलाकात की।
पिपली थाना के एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों के लिए पुलिस तलासने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक लडक़ी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस रात से ही पुरे क्षेत्र में तलास करती फिर रही है।
एतिहासिक होगी शाहबाद में होने वाली विकास रैली: धंतोड़ी
कुरुक्षेत्र: कांग्रेस की शाहबाद में होने वाली विकास रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री हल्के के विकास के लिए अनेकों कल्याणाकारी घोषणाएं करेंगे। यह रैली एतिहासिक होगी। ये शब्द कुरुक्षेत्र के पैराकीट होटल में शाहबाद मारकंडा से विधायक अनिल घंतोड़ी ने पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि रैली में तकरीबन बीस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। विकास रैली में ज्यादा से ज्यादा हल्के के विकास करवाने की मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी। उनकी कोशिश रहेगी कि हल्के का पुरा विकास हो। रैली स्थल पर तैयारियों लगभग पुरी हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षो में हल्के में 250 लोगों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। अनेकों विकास कार्य करवाए गए हैं। शराब बनाने की फैक्ट्री मंजूर करवाई गई है ताकि हल्के के लोगों को रोजगार मिल सके और 102 करोड़ रूपए के अन्य प्रौजेक्ट मंजूर करवाए गए है। उन्होंने कहा कि उनकी शुरू से ही मांग रही है कि शाहबाद को उपमंडल का दर्जा मिले। उनकी पुरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द शाहबाद को उपमंडल का दर्जा मिले और शाहबाद में सरकारी कालेज खुले। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक प्रधान रणधीर चडूनी, कक्कड़, बलदेव राज चावला व त्रिलोचन सिंह हांडा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment