Saturday, July 16, 2011

प्रेमिका के साथ मिलकर किया पत्नी का कत्ल

घरौंडा प्रवीन सोनी       
    ईश्क में अंधा होकर गांव गढ़ी भरल के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्याकर कर दी। सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस का दे दी गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
गढ़ीभरल निवासी लियाकत अली(50) का हरकईयां नामक एक औरत से पिछले काफी समय इश्क चल रहा था। लियाकत अलि के पुत्र कोशर ने बताया कि उसका पिता वीरवार की रात करीब 12 बजे एक औरत को घर में लेकर आया और अंदर जाकर दरवाजा बंद कर उसकी मां को दोनों बुरी तरह से मारने पीटने लगे। 
        मृतक महिला के शरीर पर निशान देखते डीएसपी राजेश भारद्वाज
                                               छाया-तेजबीर
चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर हम भी जाग गए और हमने दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन कुछ समय के बाद जब अंदर से दरवाजा खुला तो उसकी मां शीन्नी(45) जमीन पर पड़ी थी और उसके सिर, गले व कमर पर काफी निशान थे। हत्या किए जाने की आग तुरंत पूरे गांव मे फैल गई और सुबह होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भगवान दास मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डीएसपी राजेश भारद्वाज को दी। कुछ ही समय पश्चात डीएसपी व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल आरंभ कर दी। पुलिस ने लियाकत अलि की पुत्रवधु मशरूफा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पडताल आरंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक लियाकत अलि व उसकी प्रेमिका फरार थे।

No comments:

Post a Comment