Saturday, July 16, 2011

गंदगी उठाने के मामले को लेकर रिफाइनरी व सिंचाई विभाग में ठनी


घरौंडा प्रवीन सोनी
रिफाइनरी स्थित सीआईएसएफ काम्पलेक्स गेट के सामने लगे गंदगी के ढेरों को न उठाए जाने के कारण राहगीर काफी परेशान है। इस गंदगी को उठाने के लिए रिफाइनरी व सिंचाई विभाग एक दूसरे की जिम्मेवारी बता रहे है। लेकिन किसी भी विभाग द्वारा यह गंदगी न उठाए जाने के कारण हालात ये हो गए है कि  गंदगी पड़ी होने के कारण यह रास्ता अब बिल्कुल अवरूद्ध हो गया है। 
बरसात के मौसम के मध्यनज़र सिंचाई विभाग द्वारा नहरों और डे्रनों का कार्य जोरों पर है। इसी के चलते सिंचाई विभाग द्वारा कुताना से रिफाइनरी रोड़ पर पडऩे वाली करीब दो किलोमीटर लंबी ड्रेन की सफाई का कार्य पिछले दिनों किया गया था और इस ड्रेन से गंदगी निकालकर बाहर सडक़ पर डाल दी गई थी और यह गंदगी उस दिन से यही पर पड़ी है और यह सारी सडक़ पर फेल गई है। अब आलम ये है कि थोड़ी सी बरसात में ही इस गंदगी से पूरा रास्ता अवरूद्ध हो जाता है और गंदगी से उठती हुई बदबू के कारण आस पास के दुकान दारों का वहां पर बैठना दुभर हो गया है। पता चला है कि सडक़ से गंदगी उठवाने के लिए रिफाइनरी विभाग द्वारा सिचाई विभाग को गंदगी उठवाने के लिए एक पत्र भी लिखा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
इस संबंध में जब सिचाई विभाग के एक्सईएन आज़ाद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डे्रन से गंदगी निकालकर मौके से पंद्रह मीटर दूर डालने का प्रावधान है लेकिन रिफाइनरी अधिकारियों द्वारा इस गंदगी को रिफाइनरी की दीवार के साथ न डलवा कर सडक़ के किनारे डलवा दिया जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 




No comments:

Post a Comment