घरौंडा प्रवीन सोनी
रिफाइनरी स्थित टाउनशीप रोड़ पर मोटर साईकिल पर सवार अज्ञात युवकों
द्वारा दिन दिहाड़े एक युवक के साथ मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की। अज्ञात
लूटेरे युवक से हजारों रूपए की नकदी व मोबाईल भी लूटकर ले गए। पुलिस ने
मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शुक्रवार को टाउनशीप में सब्जी विक्रे ता राजेश कुमार पानीपत से सब्जी
थ्रीव्हीलर में लाद कर टाउनशीप के लिए चला था। जैसे ही वह टाउनशीप रोड़ पर
पहुंचा तो जीटी रोड़ पर पहले से ही खड़े एक व्यक्ति ने थी्र-व्हीलर को
रूकने का ईशारा किया। जैसे ही थ्री-व्हीलर रूका सडक़ के किनारे पर दो मोटरों
साईकिलों पर सवार करीब आधा दर्जन युवक सब्जी विक्रेता राजेश पर टुट पड़े
और उसकी लाठी व डंडो से जमकर धुनाई की व राजेश को मृत अवस्था में समझ कर
उसकी जेब से तेरह हजार रूपए की नकदी व मोबाईल निकालकर फरार हो गए।
किसी तरह राजेश को लोगों ने टाउनशीप अस्पताल में पहुंचाया व पूरे मामले
की सूचना पुलिस को कर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।
फोटो केप्शन-एंबुलेस में घायल अवस्था में पड़ा सब्जी विक्रेता राजेश
छाया-तेजबीर

No comments:
Post a Comment